Breaking News

योगी द्वारा मोदी को बधाई का निहितार्थ

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर यात्रा में राजनीतिक व प्रशासनिक दोनों मोर्चों पर सन्देश दिया। उन्होंने अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने यह बताया कि प्रदेश सरकार बिना भेद भाव के विकास कार्यों को तेजी से लागू कर रही है।

राजनीति के मोर्चे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय व विश्वसनीय नेता बनने पर बधाई दी। नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और विश्वसनीयता को विश्व स्तर पर मान्यता मिली है। डेटा फर्म मॉर्निंग कंसल्टिंग के अनुसार दुनिया के नेताओं के बीच उनकी अप्रूवल रेटिंग सबसे अधिक है।

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान उनके नेतृत्व के लिए उनकी प्रशंसा की गई है। वास्तव में यह संपूर्ण देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। अमेरिकी डाटा फर्म मॉर्निंग कंसल्ट ने पचपन प्रतिशत रेटिंग के साथ नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे स्वीकार्य नेता माना है। ये फर्म दुनिया के टॉप नेताओं के कार्यकाल, उनकी लोकप्रियता, उनकी नीतियों पर नजर रखती है।

योगी ने दुनिया की प्रतिष्ठित फर्म के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक स्तर पर सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता चुने जाने पर प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई है। कहा कि नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान जिस नेतृत्व का परिचय दिया है वो अभूतपूर्व है। नरेंद्र मोदी को योगी आदित्यनाथ द्वारा दी गई बधाई का व्यापक निहितार्थ है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था ने जो कहा वह भारत में प्रत्यक्ष देखा व अनुभव किया जा सकता है। 2014 के बाद से ही नरेंद्र मोदी विश्वसनीयता व लोकप्रयिता के शिखर पर कायम है।

इसके बाद के अधिकांश चुनावों में उनका करिश्मा देखा गया। आज भी नरेंद्र मोदी अपनी लोकप्रियता व विश्वनीयता बनाये हुए है। विपक्ष के सभी नेता मिलकर भी नरेंद्र मोदी को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। पराजय की दशा में ईवीएम का विलाप खूब चलता है। लेकिन कुछ दिन के बाद यह स्वतः समाप्त भी हो जाता है। क्योंकि आमजन ही इन बातों पर विश्वास नहीं करता है।

सबका साथ सबका विकास व विश्वास

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर भी योगी आदित्यनाथ ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सराहनीय बताया। कहा कि उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार लोककल्याण योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। गरीबों वंचितों के लिए अभूतपूर्व कार्य किये गए है।

योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा क्षेत्र कैम्पियरगंज के विकास से जुड़ी सात परियोजनाओं का लोकार्पण तथा एक परियोजना का शिलान्यास किया। लोकार्पित तथा शिलान्यास की जाने वाली आठ परियोजनाओं की सैंतीस करोड़ रुपये से अधिक है। नवसृजित विकास खण्ड भरोहिया के आवासीय तथा अनावासीय भवनों का भी लोकार्पण किया गया। कलेक्ट्रेट तथा तहसील सदर हेतु अधिवक्ता चैम्बर्स का शिलान्यास का शिलान्यास किया।

किसान कल्याण की योजनाएं

योगी ने विपक्ष पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि यूपीए के समय किसान परेशान थे। उनको यूरिया बीज आदि उपलब्ध नहीं होते थे। कृषि मंडियों में बिचौलिओं का वर्चस्व था। न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलता था। सिंचाई परियोजनाएं दशकों से लम्बित थी। पिछले छह वर्षो में स्थिति को संभाला गया। डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिया गया। किसानों को अपनी उपज अपनी मर्जी से बेचने का अधिकार दिया गया। यूरिया की अब कोई कमी नहीं है। विपक्ष को किसानों की स्थिति में सुधार पसन्द नहीं आ रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के मतदान से पहले मायावती ने की अपील, वोट खरीदने, लूटने को लेकर रहें सावधान

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पहले चरण के मतदान ...