Breaking News

हर सीट पर हुयी सपा-भाजपा की सीधी टक्कर, कांग्रेस अपने ही गढ़ में तीसरे और चौथे स्थान पर

  • Published by- @MrAnshulGaurav, Written by- Durgesh Mishra
  • Friday, 11 March, 2022

रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ में हर विधानसभा में सपा और भाजपा ही लड़ती नजर आई। कांग्रेस अपने ही जिले में तीसरे और चौथे स्थान पर दिखी। जिले में सपा को 4 सीटें मिलीं। उन सभी विधानसभाओं में भाजपा दूसरे नम्बर पर रही। बछरावां में जहां भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत सपा से 2812 मतों से पराजित हुए।

सलोन में भी सपा के प्रत्याशी जगदीश प्रसाद ने अच्छा चुनाव लड़ा। सपा की झोली में यह सीट आते-आते रह गई। शायद, सपा की पूर्व विधायक आशाकिशोर की नाराजगी और उनका भाजपा में शामिल होना ही इस सीट के लिए घातक रहा और यह सीट सपा के खाते में थोडे अंतर से रह गई।

हरचंद्पुर- सपा के राहुल भाजपा प्रत्याशी को पराजित कर बने सबसे कम उम्र के विधायक

यहां से भाजपा के पूर्व विधायक दलबहादुर कोरी के पुत्र अशोक कुमार के सर पर ताज बंध गया। मतवार देखा जाए तो जिले में हरचंद्पुर विधानसभा के राहुल राजपूत 14489 मतों से जीतने वाले पहले प्रत्याशी रहे। उन्होने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के राकेश सिंह को पराजित किया। इसके साथ ही सबसे कम उम्र के विधायक बने वह अपने पहले ही चुनाव में  अपनी जीत दर्ज कर राजनीति में स्थापित होने में सफल रहे। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेन्द्र विक्रम सिंह 16230 मतो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

सदर में भाजपा की अदिति सिंह तो ऊंचाहार में सपा के मनोज पांडेय ने दर्ज़ की जीत

इसी तरह दूसरे स्थान पर सदर की अदिति सिंह रहीं, जिन्होने सपा के आरपी यादव को 7175 मतों से पराजित किया। यहां भी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मनीष सिंह 14854 मत मिले और पार्टी तीसरे स्थान पर रही। उंचाहार में सपा के प्रत्याशी मनोज पांडेय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अमर पाल मौर्य को 6621 मतों से पराजित कर जिलें में तीसरे स्थान पर रहे। यहां कांग्रेस का प्रदर्शन सबसे खराब रहा और 9985 मतों के साथ प्रत्याशी अतुल सिंह चौथे नम्बर पर नजर आये। उनसे बेहतर पोजीशन बसपा की अंजलि मौर्य की रही।

सरेनी में सपा की चली सायकिल, बछरावां में सपा के श्याम सुंदर ने तोड़ा राजनैतिक वनवास

सरेनी में 3807 मतों से सपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज कर जिले में चौथे स्थान पर रहे। उन्होने भाजपा के धीरेन्द्र बहादुर सिंह को पराजित किया। यहाँ 42702 मत पाकर कांग्रेस की सुधा द्विवेदी तीसरे स्थान पर रही। बछरावां विधानसभा में 2812 मतों से सपा के प्रत्याशी श्याम सुन्दर ने जीत दर्ज कर राजनैतिक वनवास को तोड़ते हुए जिले में पांचवे स्थान पर रहे। उन्होने ने भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत को हराया। यहां भी कांग्रेस के सुशील पासी 56835 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

सलोन में खिला कमल, बेटे ने बरक़रार रखी पिता की सीट

सलोन विधानसभा में 2111 मतो से जीत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार ने अपने पिता की सीट पर कब्जा बरकरार रखा। भले ही जिले में वह छठवें नम्बर पर रहे, लेकिन उन्होने अपने पिता दल बहादुर कोरी की विरासत को सम्हाल लिया । उन्होने सपा के जगदीश प्रसाद को पराजित किया। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी अर्जुन कुमार 11439 मत मिले इस सीट पर भी पार्टी तीसरे स्थान पर रही।

 

रायबरेली में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को मिले वोट

  • सदर विधानसभा

अदिति सिंह ,भाजपा-102429
आरपी यादव ,सपा-95254
डॉ मनीष सिंह ,कांग्रेस-14954
मो असरफ ,बसपा-9331

जीत – भाजपा ,अदिति सिंह

उपविजेता सपा ,आरपी यादव

जीत का अंतर-7175

  • उंचाहार विधानसभा

मनोज पांडेय ,सपा-82514
अमर पाल मौर्य ,भाजपा-75893
अतुल सिंह ,कांग्रेस-9985
अंजलि मौर्य, बसपा-34692

जीत – मनोज कुमार पाण्डेय, सपा

उपविजेता- भाजपा ,अमरपाल मौर्य

जीत का अंतर -6621

  • सरेनी विधानसभा

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह सपा-66166
धीरेंद्र बहादुर सिंह भाजपा-62359
ठाकुर प्रसाद यादव बसपा-38155
सुधा द्विवेदी कांग्रेस-42702

जीत- देवेन्द्र प्रताप सिंह ,सपा

उपविजेता-भाजपा ,धीरेन्द्र बहादुर सिंह

जीत का अंतर-3807

  • सलोन विधानसभा

अशोक कुमार भाजपा-87715
जगदीश प्रसाद सपा-85604
अर्जुन कुमार कांग्रेस-11439
स्वाति सिंह बसपा-9335

जीत-भाजपा ,अशोक कुमार

उपविजेता -सपा ,जगदीश प्रसाद

जीत का अंतर -2111

  • बछरावां विधानसभा

श्याम सुंदर भारती सपा-65747
लक्ष्मी कांत अपना दल-62935
सुशील पासी कांग्रेस-56835
लाजवंती कुरील बसपा-13730

जीत-सपा ,श्याम सुन्दर भारती

उपविजेता -अपना दल, लक्ष्मीकांत रावत

जीत का अंतर -2812

  • हरचंदपुर विधानसभा

राहुल राजपूत सपा-92498
राकेश सिंह भाजपा-78009
सुरेंद्र विक्रम सिंहकांग्रेस-16230
शेर बहादुर बसपा-7335

जीत-सपा ,राहुल राजपूत

उपविजेता -भाजपा ,राकेश सिंह

जीत का अंतर -14489

 

 

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...