Breaking News

विधानसभा चुनाव में  जनता ने मोदी और योगी के सबल,  दूरदर्शी नेतृत्व पर जताया है भरोसा : डा दिनेश शर्मा 

सरकार पार्टी के संकल्प पत्र में लिये गए एक एक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में एक ऐसा आदर्श शासन होगा जो पूरी तरह से निष्पक्ष और जनता के प्रति जवाबदेह होगा।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत के सत्ता में वापसी की है।जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबल और दूरदर्शी नेतृत्व पर भरोसा जताया है। एक पत्रकार वार्ता मे उन्होंने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जो विकास की यात्रा आरंभ हुई थी उसे दूसरे कार्यकाल में और अधिक गति दी जाएगी।

भाजपा जाति अथवा सम्प्रदाय के आधार पर काम नही करती- उप मुख्यमंत्रीे

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास होगा कि उत्तर प्रदेश अपहरण, डकैती, छिनैती , माफिया, साम्प्रदायिक उन्माद आदि  से मुक्त हो। उनका कहना था कि नौजवानों को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता होगी। भाजपा सरकार के पहले के कार्यकाल में लगभग साढ़े चार लाख करोड़ का निवेश आया था, जिसमें से तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरने लगे हैं।

आनेवाले पांच साल में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा- डॉ. दिनेश शर्मा

आगे और अधिक निवेश लाकर उत्तर प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा और रोजगार के नये अवसर स्रजित किये जाएंगे। इसके अलावा स्टार्ट अप एवं आईटी क्षेत्र के जरिये भी युवाओं को रोजगार दिलाने का प्रयास होगा। सरकार किसानों की आमदनी को भी  दुगुना करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी और छुट्टा जानवरों की समस्या का भी निदान किया जाएगा।

सरकार ने प्रदेश के 24 करोड़ लोगों कल्याण किया, पर तुष्टीकरण किसी का नही किया

उनका कहना था कि शिक्षा के क्षेत्र में जो आमूलचूल परिवर्तन लाया गया था उसे और बेहतर बनाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। नये रोजगार के अवसर खोजे जाएंगे तथा यह प्रयास होगा कि छात्र को पढ़ने के दौरान ही रोजगार प्राप्त हो जाए। उन्होंने कहा कि आनेवाले पांच साल में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा और नये उत्तर प्रदेश की संरचना की जाएगी जिसमें विकास के नये प्रतिमान गढ़े जाएंगे।

उप मुख्यमंत्रीे ने कहा कि भाजपा जाति अथवा सम्प्रदाय के आधार पर काम नही करती है। पार्टी की सरकार ने प्रदेश के 24 करोड़ लोगों के लिए कल्याण के लिए काम किया है  पर तुष्टीकरण किसी का नही किया है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गो को समान मिला है और सभी के साथ न्याय हुआ है।  पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में अब बहुसंख्यकों का अपमान करके चुनाव जीतने का समय समाप्त हो चुका है। अब इस तरह की राजनीति नही चल पाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार पार्टी के संकल्प पत्र में लिये गए एक एक संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में एक ऐसा आदर्श शासन होगा जो पूरी तरह से निष्पक्ष और जनता के प्रति जवाबदेह होगा।
उन्होंने आज कानपुर देहात में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी के सुपत्र  अमरेश तिवारी के असामयिक निधन पर उनके पैतृक  गांव पुखराया पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार से संवेदना प्रकट की।

About reporter

Check Also

पोस्टमार्टम में नहीं खोला जाएगा सिर, स्कैनर से होगा काम, इसी तकनीक से हुआ राजू श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

लखनऊ: केजीएमयू में ऐसी तैयारी चल रही है कि मॉर्च्यूरी में हर शव का सिर ...