Breaking News

केशव प्रसाद की नज़र में अखिलेश ‘विनाश पुरुष’; भाजपा के उम्मीदवार सबका साथ-सबका विकास का शानदार गुलदस्ता  

सपा मुखिया अखिलेश यादव अपराधियों, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों के गैंग के सरगना हैं। भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य विकास और केवल विकास है।

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के खुद को विकास पुरुष बताने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि वह विकास पुरूष नहीं, बल्कि विनाश पुरुष हैं। जनता इसकी गवाह है और वह अखिलेश के झांसे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य विकास और केवल विकास है। भाजपा के उम्मीदवार सबका साथ-सबका विकास का शानदार गुलदस्ता हैं।10 मार्च को समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।

केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि-

  • सपा मुखिया अखिलेश यादव अपराधियों, दंगाइयों और भ्रष्टाचारियों के गैंग के सरगना हैं।
  • समाजवादी पार्टी की उम्मीदवारों की सूची में गुंडों, अपराधियों, माफियाओं, दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है।
  • लेकिन, भाजपा के उम्मीदवार सबका साथ-सबका विकास का शानदार गुलदस्ता हैं।
  • मौर्य ने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव कहते हैं कि यह नई सपा है लेकिन, यह वही सपा है जिससे जनता खफा है।
  • उत्तर प्रदेश की जनता ने विदाई कर दी है और 10 मार्च को समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।
  • सपा मुखिया के पाकिस्तान और जिन्ना के बयानों पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे डिप्टी सीएम।
  • उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अखिलेश यादव इस समय बौखलाहट में हैं। इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
  • उनको पहले किसी ने सपना दिखाया था कि उत्तर प्रदेश में वो सरकार बना रहे हैं, मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
  • लेकिन जैसे-जैसे हकीकत उनके सामने आ रही है तो उनकी घबराहट भी जनता के सामने आने लगी है।
  • उत्तर प्रदेश में 2017 में जितनी सीटें सपा को मिली थी, अबकी बार अखिलेश यादव उसे भी नहीं बचा पाएंगे।

“भाजपा का लक्ष्य विकास और केवल विकास है”- केशव प्रसाद 

  • भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को जवाब दिया।
  •  भाजपा का लक्ष्य विकास और केवल विकास है।
  • उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले विकास योजनाओं के केन्द्र में हैं।
  • सपा-बसपा के शासनकाल में केवल पांच जिले ही विकास के केंद्र में होते थे।
  • इसलिए भाजपा की सपा, कांग्रेस और बसपा से तुलना नहीं हो सकती।
  • भाजपा सुशासन, विकास, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने, सबको सुरक्षा प्रदान करने और सबका साथ-सबका विकास करने वाली पार्टी है।
  • सपा, कांग्रेस, बसपा का येन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करने का चरित्र रहा है।
  • पंजाब में की राजनीति पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, कि पाकिस्तान से कांग्रेस की रिश्तेदारी काफी पुरानी है।
  • उन्होंने कहा कि सत्ता अर्जित करना जब किसी का लक्ष्य हो जाता है तो उसके कारण इस तरह की परिस्थितियां पैदा होती हैं।

Report – Anshul Gaurav

About reporter

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...