Breaking News

‘आज रात सक्रिय हो जाएंगे बंगाल में निष्क्रिय हुए आधार कार्ड’, सुकांत मजूमदार का दावा

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में आधार कार्ड के निष्क्रिय होने को लेकर जो कुछ समस्या देखी जा रही थी। इसके संबंध में मैंने केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ आज मुलाकात की। उन्होंने कहा कि निष्क्रियता ऑफिशियल गलती के कारण हुई थी। इस कारण बंगाल में करीब 54 हजार लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय हो गए थे। आज शाम तक सभी आधार कार्ड फिर से जुड़ जाएंगे।

मजूमदार ने इस मुद्दे पर राजनीतिक करने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सुकांत ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संदेशखाली से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इसे मुद्दा बना रही हैं। मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों में लोगों को डरा रही हैं कि आधार कार्ड को खत्म किया जा रहा है। एनआरसी लागू हो रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। यह एक टेक्नीकल गलती के कारण हुआ है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने आज केंद्रीय मंत्री वैष्णव के साथ इस मुद्दे पर मुलाकात की। किसी का भी आधार कार्ड खत्म नहीं हो रहा है। एक छोटी सी गलती से करीब 54 हजार लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय हो गए थे। वे आज रात तक फिर से जुड़ जाएंगे। बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए बंगाल के किसी भी व्यक्ति को कहां जाने की जरूरत नहीं है। बंगाल सरकार ने जो पोर्टल खोला है, वहां पर भी किसी को जाने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी डिएक्टिवेट आधार कार्ड, आज रात तक एक्टिव हो जाएंगे।

About News Desk (P)

Check Also

ईडी के हलफनामे पर केजरीवाल का जवाब, एजेंसी पर लगाए मनमानी के आरोप; कहा- रिश्वत के कोई सबूत नहीं

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय के हलफनामे का ...