Breaking News

गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यालय 3/127 विवेक खंड का उद्घाटन कार्यक्रम प्रो. बीएन सिंह द्वारा संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात महासमिति की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक प्रो. बीएन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निम्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

1- पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि हुई।
2- लखनऊ में लखनऊ निवासियों की सुविधा हेतु वीजा सेंटर शीघ्रातिशीघ्र प्रारम्भ किया जाए।
3- समतामूलक चौराहे पर एक फ्लाईओवर का निर्माण।
4- लखनऊ में पार्किंग की असुविधा को ध्यान रखते हुए बड़े पार्कों में भूमिगत पार्किंग का निर्माण।
5- लखनऊ में underground electric cable डालने का कार्य।
6- गोमतीनगर में सीनियर सिटीजन होम एवं निराश्रित भवन का निर्माण।
7- भीड़ भाड़ वाली जगहों पर elevated roads का निर्माण।

8- महासमिति के एक पूर्व निष्कासित सदस्य द्वारा महासमिति के पदाधिकारियों को बदनाम करने एवं उनके विरुद्ध प्रधानमंत्री,मुख्य मंत्री ,कैबिनेट मंत्री एवं अन्य अधिकारियों को लिखित झूठी अनर्गल फर्जी तथा कूट दस्तावेजों के आधार पर शिकायती पत्र भेजने तथा महासमिति की प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचाने हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति उत्तर में पूर्व पदाधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने हेतु सभी सदस्यों ने सर्वसम्मिति से प्रस्ताव पारित किया। अध्यक्ष को उनके द्वारा वर्तमान में पूर्व पत्रों का दुरुपयोग करने तथा कूट दस्तावेजों का उपयोग करने की सूचना सभी समाचार पत्रों, प्रशासनिक अधिकारियों,मंत्रियों को सूचित करने हेतु अधिकृत किया। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से महासमिति का कोई संबंध न होना सूचित करना।

8- उपखंड समितियों के चुनाव संपन्न कराने हेतु प्रबंध समिति के सदस्यों को नामित किया गया।
9- महासमिति के सभी सचिवों को उपखंड समितियों की समस्याओं के निराकरण हेतु महासचिव के स्थान पर हस्ताक्षर करने हेतु अधिकृत किया गया।
10- कोषाध्यक्ष महोदय द्वारा आय व्यय का ब्यौरा, कार्यालय के मासिक व्यय को स्वीकृत किया गया। अध्यक्ष प्रो डॉ श्री बी एन सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन देकर अपने संबोधन में महासमिति की गरिमा , गोपनीयता को ध्यान रखते हुए ऐसे तत्वों से सावधान रहते हुए एक जुट होकर कार्य करने का आह्वाहन किया।

बैठक में महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष डीपी अरोरा, डॉ. पशुपतिनाथ पांडेय,सी जी नायर, केके मौर्या, आलोक मिश्र सचिव, शिव सेवक उपाध्यक्ष, पीआर पांडेय, विनोद तिवारी, जीतेन्द्र पांडेय, एचसी महानिय एचएन त्रिवेदी, दीपा टंडन, आरडी चौबे, अमित शर्मा, केके पांडेय, आरडी मौर्या, जेएन मिश्र, घनश्याम पांडेय, अशोक गुप्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी राजेश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी ने दी।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...