Breaking News

सांसदों के अलोकतांत्रित निलम्बन के खिलाफ INDIA गठबंधन के घटक दलों ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में समाजवादी नेता व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। INDIA गंठबंधन के घटक दलों मे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, आरएलडी, कम्युनिक्ट पार्टी एवं आम आदमी पार्टी द्वारा विपक्ष के लगभग 146 सांसदों के अलोकतांत्रिक निलम्बन के विरोध में सभी दलों के कार्यकर्ता व नेता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।

ड्रैगन से रिश्ते सुधारने में जुटा अमेरिका, पर शक बरकरार! पेंटागन को चीनी पोर्ट के इस्तेमाल से रोका

सांसदों के अलोकतांत्रित निलम्बन के खिलाफ INDIA गठबंधन के घटक दलों ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व मे सभी समाजवादी कार्यकर्ता जिला कार्यालय, कैसरबाग, लखनऊ से एकत्र होकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने के लिये जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्थान किया। जहां कार्यालय के बाहर लखनऊ पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट गेट पर कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गये।

रात में मकान में सो रही वृद्धा आग लगने से चारपाई समेत जली, परिजन दूसरी मंजिल पर लेटे थे, पुलिस जांच में जुटी

सांसदों के अलोकतांत्रित निलम्बन के खिलाफ INDIA गठबंधन के घटक दलों ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि वर्तमान बीजेपी सरकार तानाशाही हो गयी है। जिसका जीता-जागता उदाहरण विपक्ष के लगभग 142 सांसदों का अलोकतांत्रिक निलम्बन है, देश का लोकतंत्र वा संविधान आज खतरे में है, सरकार लगातार ईडी, सीबीआई, जैसी संस्थाओं का दुरप्रयोग विपक्ष को धमकाने व डराने के लिये कर रही है। बीजेपी के सांसद जब चाहे तब सदन में विपक्ष के सांसदों पर धार्मिक और व्यक्तिगत टिप्पणी कर बेइज्जत करते है किन्तु उनका निष्कासन नहीं किया जाता है।

जनसत्ता दल के नेता ने शादी का झांसा देकर 16 साल की किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल

सांसदों के अलोकतांत्रित निलम्बन के खिलाफ INDIA गठबंधन के घटक दलों ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, महिला सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूबी खान, राष्ट्रीय सचिव नाहिद लारी, कोषाध्यक्ष वन्दना चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला, पूर्व मंहामंत्री बार एसोशियन जितेन्द्र सिंह यादव (जीतू), इरशाद अहमद गुड्डू, दीपक रंजन, रमेश श्रीवास्तव, अनीस राजा, मो एबाद, पवन मनोचा, प्रदीप सिंह ‘बब्बू’ एखलाख अहमद मुन्ना, अहमर शफी बबलू खान, राजकुमार मौर्या, आदेश यादव, प्रशांत यादव, संतोष श्रीवास्तव, नवीन धनव बन्टी, अवनीश कुमार यादव, उमेश यादव, जितेन्द्र यादव, विभव सिंह यादव, मो जावेद खान, सरवर अली, रितेश साहू, मो अहमद, शर्मिला महाराज, प्रदीप कनौजिया अनुसूचित जाति अध्यक्ष अमन धानुक, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शिवशंकर राजपूत, महिला सभा महानगर अध्यक्ष मुन्नी पाल, मेहनाज खान, नईमा बानो, लता जायसवाल, अनीता श्रीवास्तव, कहकसा सिद्दीकी, शबाना अंसारी, शालिनी राज, अतुल यादव, डिम्पी राज, सुनीता राज, सुलेखा, जीनत कौसर, प्रीती तिवारी, रूकसाना, विजयलक्ष्मी, विजयश्री, आलोक यादव, मिर्जा जफर इकराम, राहुल वर्मा, अलाउद्दीन अंसारी, मो सऊद, के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...