Breaking News

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने चीन को दी पटखनी, बना CSW का सदस्य

भारत ने चीन को पटखनी देते हुए संयुक्त राष्ट्र में आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ECOSOC) की संस्था में जगह बना ली है। भारत को यूनाइडेट नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन का सदस्य चुना गया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने दी है। गौरतलब हो इस संस्था का सदस्य बनने के लिए भारत, अफगानिस्तान और चीन तीन देश रेस में थे। भारत चार साल (2021 से 2025 तक) के लिए संयुक्त राष्ट्र का महिलाओं की स्थिति पर आयोग (यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन) का सदस्य रहेगा।

टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारत ने प्रतिष्ठित ECOSOC के निकाय में सीट जीत ली है! भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन (CSW) का सदस्य चुना गया है। यह स्त्री-पुरुष समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की हमारे प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम सदस्यों देशों का समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं।”

आयोग में इस सीट को पाने के लिए भारत, चीन और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला था। भारत और अफगानिस्तान को 54 में से अधिकतर सदस्यों का साथ मिला, जबकि चीन आधे सदस्यों का भी समर्थन हासिल नहीं हो सका।

About Samar Saleel

Check Also

अविवि के 28 विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

• परीक्षार्थी 25 अप्रैल से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ...