Breaking News

इस्राइल के हमलों से प्रभावित लेबनान को भारत ने दी मानवीय सहायता, पहली किस्त पहुंची, जानें मदद में क्या

लेबनान में भारत के राजदूत नूर रहमान शेख ने भारत द्वारा भेजी गई मानवीय सहायता की पहली किस्त लेबनान को सौंप दी है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिराद अबियाद ने दवाओं की खेप प्राप्त की। भारतीय दूतावास ने लेबनान के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। 18 अक्तूबर को भारत ने दक्षिणी लेबनान में जारी तनाव के बीच मानवीय सहायता भेजी थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लेबनान में भारतीय दूतावास ने कहा, भारत की तरफ से मानवीय सहायता की पहली किस्त बेरूत पहुंची। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. फिरास अबियाद ने राजदूत नूर रहमान की उपस्थिति में दवाओं की खेप प्राप्त की।

भारत लेबनान के साथ संबंधों को मतबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। दक्षिणी लेबनान में जारी तनाव के बीच भारत ने 18 अक्तूबर को लेबनान को 11 टन चिकित्सा आपूर्ति की पहली किस्त भेजी थी। कुल 33 टन चिकित्सा आपूर्ति भेजी जा रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने एक्स पर कहा, भारत ने लेबनान को मानवीय सहायता भेजी। कुल 33 टन चिकित्सा आपूर्ति भेजी जा रही है। आज चिकित्सा आपूर्ति की पहली किस्त भेज दी गई है। इसमें हृदय संबंधी दवाएं, एनएसएआईडी (गैर-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं), एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट, एंटीबायोटिक्स और एनेस्थेटिक्स शामिल हैं।

Please watch this video also

लेबनानी दूत ने की भारत की सराहना

भारत में लेबनान के राजदूत रबी नर्श ने पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत की मानवीय सहायता पर जोर दिया। युद्ध पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए 18 अक्तूबर को उन्होंने कहा था, “युद्ध शुरू होने के बाद से लेबनान में मानवीय सहायता की बाढ़ आ गई थी। लेबनान की सहायता करने में भारत सबसे ऊपर है।

भारत हमारा अच्छा दोस्त है। 70-80 साल से अधिक वर्ष पहले दोनों देशों की आजादी के बाद से ही हमारे संबंध मजबूत रहे हैं।” उन्होंने भारत का समर्थन करते हुए कहा, “हमारे बोलने से पहले ही भारत मानवीय सहायता के लिए आगे आया। भारत ने 30 टन दवाओं की पेशकश की है। भारत हमेशा से ही हमारा समर्थन करता रहा है। हम अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अच्छे संबंधों का आदान-प्रदान कर रहे हैं।”

About News Desk (P)

Check Also

बांग्लादेश में सड़क पर उतरे हिंदू, सनातन जागरण मंच ने उठाया अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा

बांग्लादेश की सड़कों पर शनिवार को हिंदुओं का सैलाब नजर आया। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और ...