लखनऊ। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार (BJP Government) के 11 साल पूरे होने पर (Completion of 11 Years) लोकदल (Lokdal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह (President Chaudhary Sunil Singh) ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सुनील सिंह ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा सरकार ने जनता से कई बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन हकीकत में देश की आम जनता को जो मिला वो है, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी (Inflation, Corruption, Unemployment) और किसानों की बदहाली।
चौधरी सुनील सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि महंगाई चरम पर है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, दालें, सब्जियाँ और अन्य रोजमर्रा की चीजों की कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। किसानों की हालत खराब है, किसानों को लागत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। कर्ज के बोझ और प्राकृतिक आपदाओं ने उन्हें आत्महत्या तक के कगार पर विवश कर दिया है।
राहुल गांधी से परिवार सहित मिले सैलून चलाने वाले मिथुन, एक साल पहले दुकान पर आए थे कांग्रेस नेता
लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि देश के करोड़ों युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। सरकारी भर्तियों में देरी, निजी क्षेत्रों में छंटनी और नौकरी की अनिश्चितता ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है। भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावे करती रही, जो खोखली साबित हुई। देश में भाजपा सरकार ने इन वर्षों में विकास के जितने दावे किए गए, वे ज़्यादातर प्रचार तक ही सीमित रहे हैं। जमीनी स्तर पर हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं।
सुनील सिंह ने कहा कि देश की जनता अब जाग चुकी है.जनता कप पता चल गया है कि असली विकास आंकड़ों और विज्ञापनों में है, ज़मीनी हकीकत में नहीं। लोकतंत्र की असली ताक़त जनता होती है और अब वक्त है कि वह इन वादों और हकीकत के बीच का अंतर जनता समझाए। आने वाले समय में इसका जवाब वह अपने वोट के अधिकार से देगी।