Breaking News

गर्मी में लू से बचाने में कारगर है आम का पना, जानें इसके अन्य फायदे

गर्मियों का मौसम मतलब आम का मौसम, खासतौर से हम भारतीय तो गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। और गर्मियों में आम का पना बडे़ स्वाद के साथ पिया जाता है। कच्चे आम के बनने वाला ये पेय उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। जब गर्मियां अपने चरम पर हों तब आप ‘पना’ बनाकर पी सकते हैं।

यह आपके शरीर को शीतलता व तरावट देता है और आपको गर्मी व लू से भी बचाता है। इसे बनाना ना केवल बेहद आसान है, बल्कि यह बहुत जल्दी भी बन जाता है। तो आइए हम बनाते हैं आम का पना और जानते हैं सेहत के फायदे…

पना पीने के फायदे

-आम पन्ना विटामिन-सी से भरा हुआ है जो स्कर्वी को रोकने में मदद करता है। विटामिन-सी संयोजी ऊतकों के लिए कोलेजन के रूप में कार्य करता है और लोहे के अवशोषण में मदद करता है।

-आम का पना गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने में बेहद फायदेमंद है। यह आपको लू की चपेट में आने से बचाएगा और शरीर में तरलता बनाए रखने में मददगार होगा।

-गर्मी के दिनों में इसका रोजाना इस्तेमाल पेट की समस्याओं से दूर रखेगा और पाचनक्रिया को दुरुस्त रखने में भी सहायक होगा। यह एक बढ़िया पाचक पेय है।

-पेट की गर्मी को खत्म करने के साथ ही यह पाचक रसों के निर्माण में मदद करता है।

-विटामिन सी से भरपूर हेने के कारण यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से आपकी रक्षा करता है।

-टीबी, एनिमिया, हैजा जैसी बीमारियों के लिए भी यह टॉनिक की तरह काम करता है। साथ ही पसीने में शरीर से निकलने वाले सोडियम और जिंक का स्तर भी बनाए रखता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

गर्मी के मौसम में भी दिखाना है जलवा तो इन अभिनेताओं से टिप्स लेकर हों तैयार

मई के महीने की शुरुआत के साथ गर्मियों ने भी अपना सितम दिखाना शरू कर ...