Breaking News

जापान ने जब्त नौका को छोड़ने के लिए रूस से आग्रह किया

जापान के विदेश मंत्रालय ने मछली पकड़ने वाली जापानी नौका और इसके चालक दल को जल्द से जल्द रिहा करने की रूस से मांग की है। जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रूस ने दावा किया है कि जापानी नौका ने उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में प्रवेश किया था, जिसकी वजह से उसे जब्त किया गया। रूस के इस दावे को जापान ने खारिज कर दिया है।

रूसी तट रक्षक बल ने जापानी नौका ‘एईहोमारू’ को पिछले सप्ताह ओखोत्स्क सागर के स्खालिन द्वीप से जब्त किया था। उस समय नौका में चालक दल के 14 सदस्य सवार थे। इसके बाद रूस ने कहा था कि जापानी नौके ने भागने की कोशिश की थी और खतरनाक तरीके से युद्धाभ्यास किया था।

तोशिमित्सु ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, संबंधित लोगों के विश्लेषण और स्पष्टीकरण के आधार पर जापान का मानना है कि नौका जापानी विशेष आर्थिक क्षेत्र में ही मछली पकड़ रहा थी। हम रूसी विरोध को स्वीकार नहीं कर सकते और जल्द से जल्द नौका और इसके चालक दल की रिहाई की मांग करते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...