Breaking News

आमृत महोत्सव काल में पत्रकारिता

देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह संयोग है कि इस दौरान राष्ट्रवादी विचार से प्रेरित अनेक संघठन व संस्थान भी अपना अमृत वर्ष मना रहे है। कुछ दिन पहले विद्यार्थी परिषद द्वारा अपनी स्थापना के सात दशक होने पर ध्येय यात्रा पुस्तक का लोकार्पण नई दिल्ली में किया गया। इधर लखनऊ में हिंदुस्थान समाचार बहुभाषी संवाद एजेंसी ने अमृत पर्व प्रवेश समारंभ-2022 का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश जोशी भैयाजी,संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व अन्य लोग सहभागी हुए।

योगी आदित्यनाथ ने हिन्दुस्थान समाचार के संस्थापक बाबा साहेब आप्टे, एजेंसी को नई उंचाइयों पर ले जाने वाले बालेश्वर अग्रवाल और एजेंसी को दोबारा प्रारंभ करने वाले श्रीकांत जोशी का आदरपूर्वक स्मरण किया। कहा कि उन्हें भी हिन्दुस्थान समाचार की पत्रिकाओं नवोत्थान और युगवार्ता से पत्रिकाओं से भी जुड़ने का अवसर मिला है।

राष्ट्र भाव की पत्रकारिता के अनुरूप कार्य करते हुए हिन्दुस्थान समाचार ने यह यात्रा तय की है। वह अब अपने अमृत काल में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी न्यूज एजेंसी भविष्य की चुनौतियों का समाना करते हुए लोगों तक गुणवत्तापूर्ण समाचार पहुंचाती रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार ने आजादी के बाद भारतीयता को विशेष महत्व देते हुए सत्य, संवाद और सेवा को अपना ध्येय माना। वर्तमान समय में पत्रकारिता कई चुनौतियों का समाना कर रही है। प्रिंट, विजुअल और डिजिटल मीडिया के साथ ही लोगों का दृष्टिकोण बदला है। योगी आदित्यनाथ ने विश्वास व्यक्त किया कि है इन चुनौतियों का सामना करते हुए हिन्दुस्थान समाचार आगे बढ़ेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश जोशी भैयाजी जोशी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में पचहत्तर वर्ष पूर्ण करना आसान नहीं है। पत्रकारिता को धर्म मानकर काम करने वाले ही सफल होते है। हिंदुस्थान समाचार ने इसी विचार के अनुरूप कार्य किया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में आदर्श अपेक्षित हैं। उनके पालन से ही समाज व राष्ट्र का हित सुनिश्चित होता है। इन आदर्शों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। समाचार सम्प्रेषण में स्पष्टता व गुणवत्ता रहनी चाहिए। इससे प्रमाणिकता कायम होती है। साथ ही समाज का भी कल्याण होता है। उसी के आधार पर देश का लोकतंत्र स्वस्थ बना रहेगा।

देश के लोकतंत्र का स्वस्थ बने रहना समग्र विकास के लिए आवश्यक शर्त है। समाज जागरूक होकर सही दिशा में चलता है तभी लोकतंत्र सफल होता है। हिन्दुस्थान समाचार अपने स्थापना के समय से ही लेकर आज तक इसी धारणा से कार्य कर रहा है। आज ऐसी ही ध्येयवादी पत्रकारिता की आवश्यकता है।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने कहा कि हिन्दुस्थान समाचार ने देश की आजादी के बाद भारतीय भाषाओं में समाचार देने में बड़ी भूमिका निभाई थी। एक एजेंसी की सबसे बड़ी भूमिका यथा स्थिति और स्पष्ट तथा पुष्ट जानकारी देना होता है। आज के समय में यह भूमिका और भी अधिक बड़ी हो जाती है। हिन्दुस्थान समाचार को आने वाले समय में भारत का सटीक और सही चित्रण विश्व पटल में रखने की बड़ी भूमिका निभानी होगी।

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow: सील भवन में शराब की दुकान का लोगों ने किया विरोध

लखनऊ। विवेक खण्ड, गोमतीनगर (Vivek Khand, Gomti Nagar) में आवासीय भवन संख्या 3/232, जो कि ...