Breaking News

भाजपा राशन देने के नाम पर वोट हड़पने का छलावा कर रही है: जूही सिंह

बिधूना/औरैया। जनपद के बिधूना इलाके में स्थित गजेंद्र सिंह पब्लिक डिग्री कॉलेज में रविवार को आयोजित सपा महिला सभा की जनसंवाद कार्यशाला में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का मुकुट पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह तलवार भेंट कर एवं फूल मालाओं से कार्यक्रम संयोजिका रचना सिंह के साथ सपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर संबोधित करते हुए सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार महिला अत्याचार बढ़ाने वाली भाजपा झूठों की पार्टी है। सपा सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लैपटॉप थमाया था, लेकिन वर्तमान सरकार में दुराचार के बाद रात में बेटियों को जिंदा जलवा दिया जाता है।

देश के गृह राज्य मंत्री का बेटा किसानों को गाड़ी से रौंद देता है, लेकिन इस भाजपा के झूठे लोग लोगों को राशन देने के नाम पर वोट हड़पने का छलावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो सपा हमेशा राशन देगी।भाजपा के 5 वर्ष के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप रहा। पेट्रोल डीजल सरसों के तेल रसोई गैस सिलेंडर ने आम आदमी को रुला दिया। कोरोनाकाल में बिगड़े हालात ऑक्सीजन के लिए तड़प तड़प कर मरते लोगों को सबकी ने आंखों देखा है। किसानों की आय दोगुनी करने का झांसा देने वाली भाजपा सरकार में किसानों की एमएसपी पर धान की खरीद ना होकर बिचौलियों की धान खरीद हो रही है। ऐसे में इस सपा की जनसभा में मौजूद महिला पुरुषों की भारी भीड़ ने संदेश दे दिया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के टैक्स के पैसे से अपने पोस्टर बैनर लगवा कर प्रचार प्रसार करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आत्मा है और इसी कारण इस भाजपा सरकार में कन्नौज क्षेत्र को अनाथ छोड़ दिया गया है। उन्होंने महिलाओं व पुरुषों से अपने हक और अधिकार के लिए चुनाव में सपा की सरकार बनाने का आवाहन किया।

इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका एवं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रचना सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की संवेदनहीन सरकार से जनता का पूरी तरह मोहभंग हो चुका है किसान मजदूर बेरोजगार व्यापारी छात्र समाज का हर वर्ग दुखी है। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में इस सरकार में सड़कों के बनने की कौन कहे एक सड़क की रिपेयरिंग भी नहीं हुई है ऐसे में सभी को मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंक कर सपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, पूर्व राज्य मंत्री मोहम्मद इरशाद, सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, सुमन दिवाकर, नीलम कठेरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार, धनदेवी यादव, वंदना, फैजान खान, सत्तार खान, सुशील वर्मा, श्यामू सिंह राजावत, रेखा वर्मा, प्रभाकर पांडे, दिनेश वर्मा, सिद्धगोपाल यादव, रामसनेही, आछेलाल पाल, शिवम यादव, राजेश कठेरिया, महेश यादव, वीरेंद्र शास्त्री, ध्यान सिंह यादव, केसराम पाल, चरण सिंह यादव, ललिता राठौर, पल्लवी पाल, अरविंद यादव, जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव, राजू पालीवाल, घनश्याम सिंह कुशवाह, अंबु आदि प्रमुख सपा नेताओं ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सपा की सरकार बनाने का लोगों का आवाहन किया।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...