Breaking News

मानसरोवर यात्रा के लिए Nepal में चलना होगा पैदल

इस बार ग्रीष्मकालीन प्रवास करने वाले ग्रामीणों व कैलास मानसरोवर यात्रियों को दो किमी का सफर Nepal से होकर करना पड़ेगा।
बता दें कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर लखनपुर के पास बीते दिनों हुए भूस्खलन हुआ है जिसकी वजह से ये स्थिति उत्पन्न हुई है।

Nepal में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत जारी

  • लखनपुर के पास बीते दिनों हुए भूस्खलन के कारन मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
  • नेपाल में क्षतिग्रस्त चार सौ मीटर मार्ग की मरम्मत की जाएगी।
  • मार्ग को ध्यान में रखते हुए नजंग व लखनपुर में भारत व नेपाल को जोड़ने के लिए काली नदी पर लकड़ी के दो अस्थायी पुल बनाए जाएंगे।

नेपाल के अधिकारियों ने जताई सहमति

  • यह प्रस्ताव सोमवार को पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने नेपाल से आए अधिकारियों के समक्ष रखा था।
  • इस पर नेपाल के अधिकारियों ने सहमति जताई है।
  • बैठक में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • डीएम सी रविशंकर ने कहा कि नजंग से लखनपुर के मध्य भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध है।
  • लखनपुर के पास पांच लाख की लागत से 40 मीटर लंबा अस्थायी लकड़ी पुलों का निर्माण होगा।
  • वहीँ नजंग में छह लाख की लागत से 60 मीटर लंबे अस्थायी लकड़ी पुलों का निर्माण किया जाएगा।
  • दोनों स्थानों पर पुलों का निर्माण 15 अप्रैल से पूर्व करने पर सहमति बन गयी है।

उन्होंने बताया की यात्री नजंग पुल से नेपाल में प्रवेश करेंगे और दो किमी चलने के बाद लखनपुर पुल से भारत आएंगे।

 

ये भी पढ़ें –

https://samarsaleel.com/thoughtful-news/indias-10-unique-colorful-holi/

About Samar Saleel

Check Also

मतदान के दौरान गोलीबारी; राजनीतिक दलों के एजेंटों की मिली धमकी, नाराज मतदाताओं ने की तोड़फोड़

इंफाल: आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान दो पूर्वी और तीन पश्चिमी ...