Breaking News

कल्याण सिंह की जन्म जयन्ती पर ‘अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग’ समारोह

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की 91वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर दिनांक 4 जनवरी 2023 को दोपहर 3 बजे ‘अयोध्या के वैभव का कल्याण मार्ग’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा भजन संध्या श्रद्धेय कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास एवं नगर निगम लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में लालबाग स्थित लखनऊ नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य वक्ता-राम माधव (सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं विशेष आमंत्रित वक्ता-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य पत्र पांचजन्य के संपादक हितेश शंकर रहेंगे।

यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किया गया त्याग एवं समर्पण अतुलनीय है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुपालन का सुंदर उदाहरण कल्याण सिंह जी द्वारा प्रस्तुत किया गया, उन विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प हम सभी ने उठाया है।

प्रशांत भाटिया ने बताया कि अयोध्या के वैभव के लिए श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने सत्ता का परित्याग कर दिया था। “जो त्यागे सो बड़ा, जो भोगे सो छोटा।।” यही भारत के परम वैभव का कल्याण मार्ग है। इस सूक्त को श्रद्धेय कल्याण सिंह ने चरितार्थ किया है। प्रशान्त भाटिया ने कहा कि आज अयोध्या श्रीराम लला का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है जिसके आधारभूत ढांचे का आधार कल्याण सिंह ने अपने त्याग से प्रदान किया था। वर्तमान में भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हीं मूल्यों को आकार प्रदान करके जन भावनाओं के सपनों को साकार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, महामंत्री न्यास प्रशांत त्रिपाठी, पूर्व नगर अध्यक्ष गोवश विकास प्रकोष्ठ प्रमोद कुमार त्रिपाठी, कैप्टन सुभाष ओझा राष्ट्रीय जल प्रमुख लोक भारती, यूसी सिंह, संजय गुप्ता क्षेत्रीय महामंत्री सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...