Breaking News

कपूर और नारियल तेल का ये सरल उपाय आपको मुंहासे की समस्या से दिलाएगा निजात

शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण होने वाली मुंहासों की समस्या आज सिर्फ किशोरों की समस्या नहीं रह गई है। बढ़ते प्रदूषण, अनियमित खान-पान, तनाव और नशे की आदत के कारण यह समस्या हर उम्र के लोगों में आम हो चुकी है। इससे महिला और पुरूषों दोनों ही अछूते नहीं हैं। कई लोगों का मानना होता है कि मुंहासे स्किन के अधिक ऑयली होने के कारण निकलते हैं और वे कठोर साबुन या स्क्रब का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। सच्चाई यह है कि ज्यादा ड्राई स्किन मुंहासों को और बढ़ावा दे सकते हैं। स्क्रब से मुंहासों में सूजन व लालिमापन आने की संभावना बढ़ जाती है और चेहरे में जलन महसूस हो सकती है। लेकिन आपके घर में कई ऐसे उपाय हैं, जिनसे आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानें मुंहासे दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में।

* कपूर और नारियल तेल : नारियल के तेल में कपूर मिला कर लगाने से पिम्पल्स के दाग धब्बे साफ़ होते है। ये लेप 10 – 15 मिनट लगाने के बाद फेस को धो ले, इस उपाय को 8 – 10 दिन करने पर पिम्पल के निशान साफ़ होने लगते है।

* नींबू का रस : पुरुषों की त्वचा महिलाओं के मुकाबले थोड़ी सख्त होती है, इसलिए उनके लिए उपाय भी महिलाओं से अलग होते है। पुरुषों के लिए मुंहासे ठीक करने के लिए नींबू का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। नींबू चेहरे से एक्सट्रा ऑयल को खींच लेता है। नींबू के रस को चार गुना ग्लिसरीन में मिलाकर चेहरे पर रगड़ने से कील-मुंहासे ठीक हो जाते है।

* अंडा
 : त्वचा के स्वस्थ्य के लिए अंडे का सफ़ेद हिस्सा काफी असरदार होता है। यह कील-मुहांसो को साफ़ करने का असरदार तरीका है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अंडे को किसी कटोरे में फोड़कर डालें और उसका पीलापन निकल लें, फिर उस सफ़ेद हिस्से को अपने मुहांसो पर लगाएं। रात भर सूखने के बाद दूसरे दिन सुबह गर्म पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

* ओट्स : सुबह-सुबह जहां ओट्स नास्ते में उपयोग होता है वहीं आप इसे अपने चेहरे के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ओट्स में शहद और नींबू का रस मिलाकर पैक बनाए और फिर चेहरे पर हल्की मसाज करें। 10 मिनट के लिए इस लेप को चेहरे प लगाकर छोड़ दे और फिर पानी से धो लें।

* मुलतानी मिट्टी और चंदन : चेहरे से कील मुंहासे, झुर्रियां और काले दाग धब्बे हटाने में चंदन एक उत्तम उपाय है। दूध और हल्दी पाउडर चंदन में मिला कर उबटन बना ले। इस उबटन को त्वचा पर लगाने से स्किन की जलन और कील मुंहासों का इलाज कर सकते है।

 

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...