Breaking News

यहाँ जानिए जनवरी 2023 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की तारीख

साल 2023 का जनवरी महीना धर्म और ज्‍योतिष की नजर से बहुत खास रहने वाला है. इस महीने कई अहम व्रत-त्‍योहार पड़ने वाले हैं. साथ ही महत्‍वपूर्ण ग्रह गोचर भी हो रहे हैं. इस लिहाज से यह पूरा महीना ही उत्‍सवों, पूजा-पाठ और ग्रह-नक्षत्रों की उठा-पटक से भरा हुआ है. इस महीने खरमास खत्‍म होने से शुभ-मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे. जैसे- शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि कार्य शुरू हो जाएंगे. जनवरी की शुरुआत में ही 2 जनवरी को पुत्रदा एकादशी पड़ रही है.

इसके बाद पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, पोंगल सहित कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. इसके अलावा इस महीने गणतंत्र दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती, सुभाष चंद्र बोस जयंती और शहीद दिवस भी पड़ रहे हैं. साथ ही इस महीने शनि गोचर, सूर्य गोचर जैसे अहम ज्‍योतिषीय बदलाव भी होने वाले हैं. इसके अलावा मंगल की चाल में भी परिवर्तन होगा. आइए जानते हैं कि जनवरी 2023 में कब-कब कौन-कौन से त्योहार और व्रत पड़ रहे हैं.

ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव, यहां मिल रहा सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

2 जनवरी 2023 – साल का पहला व्रत पौष पुत्रदा एकादशी
4 जनवरी 2023 – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
06 जनवरी 2023 – पौष पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान प्रारंभ
10 जनवरी 2023 – गणेश संकष्टी चतुर्थी
13 जनवरी 2023 – मंगल मार्गी
13 जनवरी 2023 – लोहड़ी पर्व
14 जनवरी 2023 – सूर्य गोचर
14 जनवरी 2023 – मकर संक्रांति, सूर्य उत्तरायण, लोहड़ी
15 जनवरी 2023 – पोंगल
17 जनवरी 2023 – शनि गोचर

दो दिन बाद आज जारी सोना चांदी का नया रेट, जानिए घटे या बढ़े दाम

18 जनवरी 2023 – षटतिला एकादशी व्रत
19 जनवरी 2023 – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 जनवरी – मासिक शिवरात्रि
21 जनवरी 2023 – माघ (मौनी) आमावस्या
22 जनवरी 2023 – माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
23 जनवरी 2023 –  सुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी 2023 – बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा),  गणतंत्र दिवस
28 जनवरी 2023 – रथ सप्तमी
30 जनवरी 2023 – माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त, शहीद दिवस

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप इधर-उधर खाली बैठकर ...