Breaking News

आज का राशिफल: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

कैसा बीतेगा आपका आज का दिन, क्या करना रहेगा सही और किन चीजों से नुकसान हो सकता है। सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल बताया है एबीपी गंगा के खास शो समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने।

मेष राशि (Aries Horoscope)

 

काम सीखने का समय चल रहा है इसलिए काम को अच्छी तरह से सीखे, क्योंकि इस समय किया गया कठोर परिश्रम भविष्य में उन्नति के द्वार खोलेगा। दांतों की समस्या को अनदेखा न करें। कोई समस्या हो तो डेंटिस्ट से मिले।

 

वृष राशि (Taurus Horoscope)

 

उच्च शिक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में परिणाम अच्छे प्राप्त हो सकते हैं। गले एवं फेफड़े से संबंधित दिक्कत होने की आशंका है।

 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

 

आज ज्ञान लेने पर ही फोकस करना होगा।अब वह ज्ञान आप व्यक्ति से लें या फिर पुस्तकों के माध्यम से।ए.टी.एम. नेट बैंकिग आदि का पासवर्ड हैक हो सकता है।

 

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

 

कार्य में मन लगेगा। साथ ही, ऑफिस में बॉस व घर पर पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संगति बिगड़ सकती है। यानी कुछ ऐसे लोग मिल सकते हैं, जो आपको ड्रिंक या नशे के लिए प्रेरित करेगें।

 

सिंह राशि (Leo Horoscope)

 

घर में मेहमान आ सकते हैं जिनको लेकर घर में प्रसन्नता का माहौल बनेगा। यदि जाते समय उनको उपहार दे सकते तो बहुत अच्छा होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहे, चेकिंग के दौरान जुर्मना आदि भरना पड़ सकता है।

 

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

 

छोटी-छोटी यात्राएं संभावित, यात्रा का मौका मिले तो अवश्य जाना चाहिए। अकेलापन आपको नकारात्मक विचार दे सकता है। इससे बचने में ही भलाई है।

 

तुला राशि (Libra Horoscope)

 

उत्साह से परिपूर्ण है। अपने कार्य को पूरी लगन से करें। परिणाम अच्छा मिलेगा। पैर के पंजों में दिक्कत हो सकती है, चोट-चपेट लगने की आशंका है।

 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

 

जिन लोगों का कर्मक्षेत्र शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है उन लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।

 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

 

जिनका विवाह नहीं हुआ है तो उनके विवाह की बात आज जोर पकड़ सकती है। इसलिए जहां पर भी रिश्ते की बात चल रही हो वहां अवश्य सम्पर्क करें। सीढ़ियों से उतरते समय ध्यान रखें, फिसल कर चोट लग सकती है।

 

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

 

जो महिलाएं जॉब करती हैं उनके ऊपर वर्क लोड ज्यादा आने वाला है। ऑफिस के काम के साथ-साथ घर में भी कुछ महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहना होगा, अन्यथा आपको बेवजह नुकसान हो सकता है।

 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

 

जो लोग कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों को सफलता मिल सकती है। आज गरिष्ठ भोजन करने से बचें। पाचन संबंधित समस्या

 

मीन राशि (Pisces Horoscope)

 

जो व्यक्ति विदेश से जुड़ी कंपनियों में जॉब कर रहे हैं, उनको दूसरी जॉब का ऑफर मिल सकता है। कार्यभार अधिक रहेगा जिससे मानसिक उलझने बढ़ सकती हैं।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे ...