Breaking News

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे कुर्मी राजा जय लाल जी: अशोक चौधरी

गोरखपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा कुर्मी राजा जय लाल जी के पुण्यतिथि पर आर्यनगर उत्तरी कुर्मियानटोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी द्वारा कुर्मी राजा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में कुर्मी समाज को संबोधित करते हुए अशोक चौधरी ने कहा कुर्मी राजा जय लाल जी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे जिन्होंने अनेको बार अंग्रेजो को परास्त कर अपने वीरता का परिचय दिया था।

उन्होंने कहा, कुर्मी राजा जय लाल जी रानी लक्ष्मी बाई,नाना साहब और तात्या टोपे के साथ मिलकर अंग्रेजो से आजादी की लड़ाई लड़ते थे। आजादी की लड़ाई में उनके पिता और भाई रघुवर दयाल भी उनका साथ देते थे। उन्होंने कहा कुर्मी वंश का इतिहास बड़ा ही गौरव पूर्ण है। हमे अपने पूर्वजो के विषय मे जानने की जरूरत है तभी हमारा भी समाज मे सम्मान होगा। जो जातिया अपने पूर्वजों को नही जानती और उनका सम्मान नही करती वह मिट जाती है।

कुर्मी समाज को संबोधित करते हुए प्रवीण चौधरी ने कहा कुर्मी राजा जय लाल जी लखनऊ के नवाबो के सेनापति थे। जिन्होंने अपने वीरता और कुशल नेतृत्व से अनेको बार अंग्रेजो को परास्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुधीर सिंह, मुन्ना चौधरी, गोपाल चौधरी, नवीन चौधरी, अजय चौधरी, सोनू चौधरी, विकास चौधरी, संदीप चौधरी, आकाश चौधरी, अर्जुन चौधरी, गोलू चौधरी, दीपक चौधरी, वीरू चौधरी, राहुल चौधरी, सूरज चौधरी, वीरू चौधरी व अन्य कुर्मी समाज के लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...