Breaking News

कहीं इन वजहों से Lakshmi आपसे दूर तो नहीं जा रहीं…

आप जानतें होंगे की हमारे घरों में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा विद्यमान होते हैं।
जहाँ आप को सकारात्मक ऊर्जा एक खुशहाल जीवन दे सकती हैं वही नकारात्मक ऊर्जा आपके अच्छे खासे जीवन को बर्बाद भी कर सकती है। आपके थोड़े से लापरवाही से कही आपसे Lakshmi रूठ तो नहीं जाती ?

वास्तु के इन उपायों से करें Lakshmi को प्रसन्न

  • घरों में वास्तु के उपायों के द्वारा नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदला जाता है।
  • हम आपको कुछ छोटी-छोटी बातें बता रहे जिनके द्वारा आप भी अपना भविष्य में सकारात्मक ऊर्जा को ला सकते हैं।

इन उपायों को करने से अवश्य मिलेगा लाभ

  • वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के लॉकर या तिजोरी का दरवाजा हमेशा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। क्योंकि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसलिए हमेशा घर की तिजोरी को रखने के लिए इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
  • कभी भी घर बनवाते समय उत्तर-पूर्व दिशा में सीढ़ियां न बनवाएं और हमेशा इस बात का ध्यान दे की कि सीढ़ियों के नीचे बेकार की चीजें न रखी हों।
  • वास्तुशास्त्र के नियमों के मुताबिक घरों की दीवारों में न तो दरारें होनी चाहिए और न ही सीलन यह आर्थिक नुकसान का कारण बनता है।
  • अगर घर में नल से पानी टपक रहे हों तो उसे अतिशीघ्र बनवा लें। इसे वास्तुशास्त्र में दोष माना जाता है। वास्तु के नियम के मुताबिक नल से पानी का टपकते रहना से हमेशा धन के खर्च होने का संकेत होता है।
  • घरों में कभी भी मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिए। मकड़ी के जले घर में दरिद्रता का प्रतीक मन जाता है।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...