Breaking News

सर्वसम्मति से बनी विशाल खण्ड समिति

लखनऊ। विशाल खंड 3 जन कल्याण समिति की प्रबंध समिति का सर्वसम्मति से गठन हुआ। यह निर्णय महासभा की बैठक में लिया गया। इसमें गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति ने अशोक गौतम को चुनाव अधिकारी बनाया था। परिणाम की घोषणा चुनाव अधिकारी अशोक गौतम ने की।

उन्होने बताया कि पूर्व निर्धारित सूचना एवम एजेंडा केआधार पर विशाल खंड 3 के सदस्यों की एक आम सभा आहूत की गई थी। जिसमे सर्वसम्मति से निन्म पदाधिकारी चुने गये। अध्यक्ष-नगीना प्रसाद, उपाध्यक्ष केके गोगिया व योगेश गोयल सचिव बीएल तिवारी संयुक्त सचिव- पंकज शुक्ला व डॉ. मनोज बर्थवाल, संगठन सचिव-जीपी नारायण, सांस्कृतिक सचिव- अभिषेक शुक्ला कोषाध्यक्ष- शिव ओम अग्रवाल,कार्य कारणी सदस्य -राकेश त्यागी रमन मिश्रा,अतुल स्वरूप,ऑडिटर- एम पी मेहरोत्रा का चयन किया गया।

इसके अलावा एके सिंह, राकेश अग्रवाल, जेएन मेहरोत्रा, केसी शर्मा, एसके कटियार विशेष आमंत्रित मनोनीत किये गए। अशोक गौतम ने सर्व सम्मिति से चुनाव कराने के लिए विशाल खंड 3 के निवासियों एवम चुने हुए पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...