Breaking News

जनसंख्या नियंत्रण के लिए खून से लिखा पत्र

दिल्ली। आज दिल्ली के इंडिया गेट पर चीन जैसे कठोर जनसँख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को एक लाख रक्त पत्र लिखने का अभियान के अंतर्गत आज सौ से अधिक हिन्दुओं ने अपने रक्त से पत्र लिखे। आज हिन्दू विचारक विनोद सर्वोदय ,अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश कौशिक और अखण्ड हिन्दुस्थान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सिंह ने सबसे पहले रक्त देकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य भारतवर्ष के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य यायधीश महोदय को रक्त से पत्र लिखकर उनसे चीन जैसा कठोर जनसँख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करना है। एक पत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस के प्रमुख को भी लिख कर विभिन्न मांगे की है। आज इंडिया गेट पर हिन्दू स्वाभिमान के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बाबा परमेन्द्र आर्य, महामंत्री अनिल यादव, चेतन नितिन खरे (रा.सं.मंत्री प्रखर साहित्यकार मंच. दिल्ली एवं प्रवक्ता मानवाधिकार युवा संगठन, भारत), बृजमोहन सिंह,दीपक शर्मा,विजयपाल त्यागी,तरुण त्यागी,हिन्दू जागरण मंच गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी,बजरंग दल के गौतम बुद्ध नगर संयोजक मोहित बजरंगी,विवेक त्यागी,आचार्य विवेकानंद शास्त्री,आचार्य उमेश शास्त्री,अनुराग राय,काना सैनी,दिव्य अग्रवाल,रवि शर्मा,निशिकांत त्यागी,निशांत त्यागी,रोहित शर्मा तथा बहुत से अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

भारतीय रेलवे ट्रेनों और स्टेशनों पर रेल यात्रियों को स्वच्छ और पौष्टिक “इकोनॉमी खाना” देगा

नई दिल्ली। भारतीय रेल समाज के सभी वर्गों के लिए यातायात का एक बहुत बड़ा ...