Breaking News

सुनिए सीएम योगी आदित्यनाथ के दिल्ली चुनाव में इंट्री पर क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी

लखनऊ। मीडिया योगी आदित्यनाथ के दिल्ली में प्रचार को लेकर उनके कसीदे पड़ रहा है। एक वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी बैसाखी पर आ गई है। जिस पार्टी के मुख्यमंत्री को जनता ने अयोध्या में हरा दिया, आज उसी पार्टी के मुख्यमंत्री दिल्ली में पहुंचकर कानून व्यवस्था और यमुना की गन्दगी पर सवाल उठा रहे हैं।

महाकुम्भ 2025: सेवापथ पर कांग्रेस का सेवादल

उन्होंने आगे कहा, ये अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माँ गंगा और यमुना की गन्दगी पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन वो भूल गए हैं कि इन्हें साफ करने की जिम्मेदारी NGT और रिवर अथॉरिटी की है, और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की है।

‘लगता है पीएम ने रुपये का शतक बनाने का बना लिया है मन’, घटते मूल्य पर कांग्रेस ने साधा निशान

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, मुख्यमंत्री का करिश्मा अब समाप्त हो गया है, अभी जनता ने भाजपा को उत्तर प्रदेश में 2024 लोकसभा चुनाव में बैसाखी पर ला दिया था। केंद्र सरकार की नाकामी से ही दिल्ली की कानून व्यवस्था खराब है।

दिल्ली की जनता वहां बदलाव चाहती है, लोग आप और भाजपा के झूठ से ऊब गए हैं। दिल्ली के लोग शीला दीक्षित के कार्यकाल को याद करके एक बार फिर से दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाने को बेकरारा हैं।

About Samar Saleel

Check Also

सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया गया प्रोत्साहित

बहराइच:  यूपी के बहराइच में विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की ओर ...