Breaking News

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक होगा लोकदल का सीएम चेहरा- सुनील सिंह

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै सुनील सिंह ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय 8 माल एवेन्यू में पत्र प्रतिनिधियो से शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कई राजनैतिक दल अपने वोट बैंक सहेज कर रखने के लिए अंग्रेजों से भी बढ़ कर निकले।

इन दलों ने अब तक न सिर्फ समाज में नफरत का बीज बोया बल्कि मुसलमान से हिंदू और हिंदू से मुसलमान को लड़वा कर अब तक सूबे मे सत्ताधीश बने बैठे है।

उन्होने कहा कि लोकदल का मानना है कि क्या सभी धर्म के लोग एक होकर सिर्फ भारतीय बन कर नहीं रह सकते। जरा सोचिए अगर सभी के बीच मोहब्बत होगी तो वह हिंदुस्तान कितना खूबसूरत होगा।

हम तरक्की की सीढि़यां चढ़ने लग जाएंगें, न जाने हमारे कितने विवाद खुद बखुद खत्म हो जाएंगें। एकता सब चाहते हैं मगर कोशिशें कुछ लोग ही करते हैं। इस नफरत भरे तूफानी माहौल में मोहब्बत का चिराग जलाने के लिए लोकदल समान विचारधारा वाले दलों का तीसरा विकल्प बना कर सामजिक समरसता और सम भाव स्थापित करने का काम करेगा।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...