Breaking News

2021 के पहले सोमवार पर महादेव का बरसेगा आशीर्वाद, जाने अपनी राशि का हाल

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र, ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों के मंत्री का दर्जा प्राप्त है, वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं भोलेनाथ शिव शंकर हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशिआप की आदतों के कारण आपने अपनों से दुरिया बना लीं है। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

2. वृषभ राशि – पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, निश्चित सफल होंगे।

3. मिथुन राशिनए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुक्सान हो सकता है। नोकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

4. कर्क राशिआर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने कभी मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

5. सिंह राशिवैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

6. कन्या राशिबीती बातों को भुलाकर अपने रिश्त्तो की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

7. तुला राशिसामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है, जिसके कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

8. वृश्चिक राशिकार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

9. धनु राशिधार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

10. मकर राशिरुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

11. कुम्भ राशिनई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

12. मीन राशिनया काम शुरू करने से पहले अनुभवियो और बडो से मार्गदर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातो में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

??आज का पंचांग-04 जनवरी 2021??

तिथि पंचमी – 07:15:41 तक, षष्ठी – 29:48:44 तक
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी – 19:17:10 तक
करण तैतिल – 07:15:41 तक, गर – 18:34:21 तक
पक्ष कृष्ण
योग आयुष्मान – 07:59:26 तक, सौभाग्य – 29:35:43 तक
वार सोमवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:14:37
सूर्यास्त 17:37:24

? चन्द्र राशि सिंह – 25:04:34 तक
चन्द्रोदय 22:48:00
चन्द्रास्त 11:03:00

? संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:22:46

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:46:47 से 13:28:18 तक, 14:51:20 से 15:32:51 तक
कुलिक 14:51:20 से 15:32:51 तक
कंटक 09:19:11 से 10:00:42 तक
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:42:13 से 11:23:44 तक
यमघण्ट 12:05:15 से 12:46:47 तक
यमगण्ड 11:08:10 से 12:26:01 तक
गुलिक काल 13:43:52 से 15:01:43 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:41:00 से 12:19:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व
? ताराबल – अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।
? चन्द्रबल – मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, कुम्भ, मीन।

? जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें। 

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

टीएमयू में त्रिशला नंदनवीर की निकली भव्य शोभायात्रा

मुरादाबाद। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2623वां जन्मकल्याणक महोत्सव तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में बड़ी ...