यह बात तो जगजाहिर है कि मृत्यु एक अटल सत्य है। इसके अलावा यह किस पल आएगी इसे भी कोई नहीं जान पाता है, लेकिन हां मृत्यु का समय नजदीक आ गया है। यह जाना जा सकता है। मृत्यु से पूर्व इंसान को कुछ खास चीजें और लक्षण दिखने लगते हैं। हिंदू शास्त्रों के मुताबिक खुद भगवान शंकर ने शिव पुराण में मृत्यु के संकेत बताए हैं। आइए यहां जानें वो 7 संकेत….
काला या लाल घेरा दिखने लगे:
जिस इंसान को चंद्रमा या सूर्य के आसपास काला या लाल घेरा दिखने लगे तो समझ लेना चाहिए कि उस इंसान की मौत 15 दिन के अंदर होने वाली है।
बायां हाथ लगातार फड़कता रहे:
जिस इंसान का बायां हाथ कई दिनों तक फड़कता रहे। इसके अलावा तालू सूख जाए तो इसका मतलब होता है कि उसकी मौत एक महीने में होने वाली है।
दिशाएं घूमती हुई दिखने लगे:
जिस इंसान को चंद्रमा और सूरज काले रंग में नजर आने लगे। इसके अलावा सभी दिशाएं घूमती दिखें तो ऐसे व्यक्ति की मौत 6 माह में होने वाली होती है।
शरीर में लाल निशान दिखाई दें :
जब किसी इंसान का शरीर सफेद या पीला होने के अलावा उस पर लाल निशान दिखाई देने लगें। तो साफ है कि उसकी मौत 6 महीने में होने वाली है।
स्वंय की परछाई न दिखाई दें:
जिस व्यक्ति को पानी, तेल, घी और शीशे में अपनी स्वंय की परछाई दिखाई ना दे। इसका मतलब साफ है कि उस इंसान जिंदगी 6 महीने ही बची है।
चंद्रमा व तारे ठीक से न दिखें:
जिनको रात के समय चंद्रमा या तारे ठीक से ना दिखाई दें। इसके अलावा दिशाएं घूमती हुई दिखें तो समझ लें कि 30 दिनों में उनकी मौत होनी वाली है।
एकदम से नीली मक्खियां घेर लें:
शिवपुराण के मुताबिक जिन इंसानों को अचानक से नीली मक्खियां घेर लें। इससे समझ लेना चाहिए कि उनकी उम्र भी अब महज एक माह ही बची है।