Breaking News

सुदामा कुटी के श्री नाभा पीठाधीश्वर बड़े महाराज सुतीक्ष्ण जी को दिया गया महर्षि वेद व्यास सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की संस्था लोक परमार्थ सेवा समिति ने श्री धाम वृंदावन में गुरु पूर्णिमा के एक दिन पूर्व सुदामा कुटी के श्री नाभा पीठाधीश्वर बड़े महाराज जी को वेद व्यास सम्मान से सम्मानित किया। इस संबंध में सुदामा कुटी के निखिल शास्त्री ने बताया कि आज (12 जुलाई) सबसे पहले सुबह 11 बजे लोक परमार्थ सेवा समिति के लालू भाई ने बड़े महाराज सुतीक्ष्ण जी की उपस्थित में श्रद्धालु भक्तों के साथ हरिनाम कीर्तन किया।

सुदामा कुटी के श्री नाभा पीठाधीश्वर बड़े महाराज सुतीक्ष्ण जी को दिया गया महर्षि वेद व्यास सम्मान

इसके बाद बड़े महाराज जी को महर्षि वेद व्यास सम्मान दिया गया। यह सम्मान 5 भागों में दिया गया। पहले भाग में शाल दूसरे भाग में सच्चे मोती की माला तीसरे भाग में मिष्ठान व पत्र मुद्रा की माला चौथे भाग में सम्मान पत्र व पांचवे भाग में भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा सम्मान स्वरूप भेंट की गई। इस अवसर पर श्री महंत अमरनाथ महाराज जी व कई श्रद्धालु भक्त भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि लोक परमार्थ सेवा समिति ने वर्ष 2019 में ‘महर्षि वेद व्यास की महिमा’ भजन रिकॉर्ड किया था। इस वर्ष से महर्षि वेद व्यास सम्मान शुरू किया है। महर्षि वेद व्यास जी ने 18 पुराणों के साथ साथ महाभारत व चार वेदों की रचना की थी। उनके शिष्यों ने वेदों का सरलीकरण करते हुए वेद को चार भागों में विभाजित किया। इतना सब कुछ रचना करने के बाद भी जब उन्हें संतोष प्राप्त नहीं हुआ तब उन्होंने अपने गुरु नारद जी के आदेश पर श्रीमद भागवत महा पुराण की रचना की।

रिपोर्ट – दयाशंकर चौधरी

About reporter

Check Also

प्रदेशाध्यक्ष मृतक औरंगजेब के परिवार से मिले, कांग्रेस संसद में उठाएगी मुद्दा

अलीगढ़ के मामू भांजा प्रकरण पर सपा के बाद अब कांग्रेस भी प्रदेश सरकार के ...