Breaking News

भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे ये पांच प्रकार के रायते, बनाकर खाने के साथ जरूर परोसें

अगर गर्मी के इस मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है, तो खाने पर ध्यान देना बेहद ही जरूरी हो जाता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जो लोग गर्मी के मौसम में ज्यादा तला-भुना खाना खाते हैं, उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि इस मौसम में लोग काफी हल्का खाना पसंद करते हैं।

कहा जाता है कि गर्मी में दही का सेवन ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि दही में पाए जाने वाले तत्व शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। ऐसे में इस मौसम में आपको बाजारों में भी लस्सी बिकती हुई मिल जाएगी। घर में खाने के लिए भी लोग दही जमाकर रखते हैं। आप चाहें तो दही का सेवन रायते के रूप में भी कर सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग बूंदी का रायता बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग तरह का रायता बनाने का सोच रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको 5 तरह के रायते बनाना बता रहे हैं।

प्याज-टमाटर का रायता

गर्मी के इस मौसम में लू से बचने के लिए प्याज खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आप प्याज, टमाटर और खीरे का रायता बनाकर अपने परिवारवालों को परोस सकते हैं। इसे अगर ठंडा करके परोसेंगे तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।

चुकंदर का रायता

चुकंदर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है, लेकिन इसका स्वाद ऐसा होता है कि ज्यादातर बच्चे इसे खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में आप बच्चों को चुकंदर का रायता बनाकर खिला सकते हैं।

सेब का रायता

गर्मियों के मौसम में आपको बाजार में सेब मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपने घर के बच्चों के लिए स्वादिष्ट और पौष्टिक सेब का रायता बना सकते हैं। ध्यान रखें कि रायता बनाने के बाद इसे फ्रिज में रख दें, वरना इसका स्वाद बदल जाएगा।

अनानास का रायता

अनानास में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक है। ऐसे में आप चाहें तो अनानास का खट्टा-मीठा रायता खाने के लिए तैयार कर सकते हैं। इसको एक बार खाने के बाद लोग दोबारा जरूर मागेंगे।

अनार का रायता

इस मौसम में आपको बाजार में अनार आसानी से मिल जाएंगे। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के बाद रायते को सजाने के लिए अनार के दाने जरूर डालें। अनार का रायता बच्चों को काफी पसंद आता है।

About News Desk (P)

Check Also

सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए ब्लू लाइट स्किन ट्रीटमेंट भी जरूरी

आप सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सब कुछ करती हैं, लेकिन क्या ...