Breaking News

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का सेनेटाईजेशन महाअभियान जारी, शहर वासियों ने की सराहना

लखनऊ। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में गत 18 जून से चल रहे सम्पूर्ण शहर कोविड मुक्त सेनेटाईजेशन महाअभियान के तहत लखनऊ के प्रत्येक गली और बाजार, प्रत्येक सार्वजनिक स्थलों को सघनता से सेनेटाइज किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इन सेवा कार्यो की शहर के आम और ख़ास नागरिकों ने मुक्तकण्ठ से प्रशंसा की है।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज नियरो के विश्वस्तरीय चिकित्सक पद्मश्री डॉ. सुनील प्रधान, सीएमएस स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जगदीश गाँधी एवं सीतापुर के डीएम विशाल भारद्वाज सहित कई लोकप्रिय व्यक्तित्वों ने चीफ ट्रस्टी राजीव मिश्रा के नाम सराहना सन्देश भेजे है।

उन्होंने बताया कि कल पूरे दिन शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पुलिस चौकियों, सब्जी मण्डियों आदि को सेनेटाइज किया गया। आज भी शहर के विभिन्न स्थानों पर सेनेटाइजेशन किया जाएगा।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव मिश्र ने बताया की सेनेटाइजेशन के साथ हमने तीसरी लहर के लिय जनमानस को जागरूक करने का भी वीणा उठाया है। कोविड जनजागरण कोरोना पर विजय प्राप्त करने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस सेवा कार्य में अभिषेक यादव, गौरव पांडेय, नवीन मिश्रा, प्राँशू मिश्रा, सचिन मिश्रा तथा मोहित मिश्रा सहित तमाम लोग अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...