Breaking News

योगी आदित्यनाथ के छः वर्ष के कार्यकाल में लिखी गई विकास की नई इबारत: मिहीर जायसवाल

गोरखपुर। नगर पंचायत चौरी चौरा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता मिहीर जायसवाल ने शनिवार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण हुए हैं।

मिहीर जायसवाल - cm योगी

योगी आदित्यनाथ, सबका साथ सबका विकास का जो नारा है उसको साकार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। गांव गरीब खेत खलिहान युवा वर्ग सबका विकास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी वर्गो का समूचा विकास किया जा रहा है।

👉 छह साल यूपी खुशहाल

उत्तर प्रदेश में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है पिछली सरकारों में योजनाओं के नाम पर लूट मचाई जा रही थी। आज उत्तर प्रदेश में सड़के गड्ढा मुक्त है।

मिहीर जायसवाल

रोजगार के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं बेहतर एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे मेट्रो का निर्माण कार्य चालू है यह सब उत्तर प्रदेश के लिए विकास की नई इबारत लिख रही है।। व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। दंगे नहीं हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आम लोगों के लिए योजनाओ का जमीनी स्तर पर पहुचाई जा रही है।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...