Breaking News

नव निर्वाचित महासमिति को बधाई देने पहुंचे मंत्री

लखनऊ। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति का आज सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन स्वयं नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देने पहुंचे। बताया गया कि आशुतोष टण्डन भी महासमिति आमसभा के सदस्य है। वह प्रतिवर्ष अपना निर्धारित सदस्यता शुल्क भी जमा करते है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। कहा कि कोरोना आपदा राहत कार्यों में महासमिति ने बेहतरीन योगदान दिया। यह श्रेष्ठ तरीके से गठित व संचालित संस्था है।

आशुतोष टण्डन ने कहा कि चुनाव प्रचार चल रहा है। लेकिन महासमिति के मंच से वह कोई राजनीतिक चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से मतदान करने का आह्वान किया। ऐसी ही अपील यहां पहुंचे युवा नेता नीरज सिंह, रजनीश गुप्ता ने भी की। उनके साथ स्थानीय पार्षद राम कृष्ण यादव भी उपस्थित थे।

नव निर्वाचित सदस्य : इसके पहले गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति आमसभा बैठक में पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। चुनाव अधिकारी उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति जीडी अग्रवाल थे। उन्होंने अधिकृति रूप से निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम घोषित किये। डॉ बी एन सिंह अध्यक्ष व डॉ राघवेंद्र शुक्ला को अगले कार्यकाल हेतु पुनः निर्वाचित हुए।

उपाध्यक्ष- पशुपति नाथ पांडेय व राकेश त्यागी,सचिव-गोपाल कृष्ण नायर,के के मौर्य,आलोक मिश्र,व कर्नल ए एन पांडेय,कोषाध्यक्ष-पी आर पांडेय,संगठन सचिव-शिव सेवक उपाध्याय,आर एन त्रिवेदी,अरुण कुमार,सांस्कृतिक सचिव -आर डी मौर्य,क्रीड़ा सचिव-नन्दनी मिश्रा,प्रचार सचिव-अजय तिवारी निर्वाचित हुए।

महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने गत वर्ष की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखंड में महासमिति की ओर से व्यापक राहत अभियान संचालित किया गया। इसके लिए महासमिति की सराहना की गई। सेवा कार्यों के लिये प्रथम पुरष्कार से सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा महासमिति ने महासभा की संख्या व क्षेत्र विस्तार का सफलता पूर्वक प्रयास किया गया।

जन समस्याओं के समाधान हेतु महासमिति सदैव गंभीरता से प्रयास करती है। इसके लिए लखनऊ के सांसद व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से सम्पर्क बना रहता है। उनके दिशा निर्देशों व सहयोग से अनेक विकास कार्य किये गए है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों व नगर आयुक्त सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के समक्ष भी समस्याओं को उठाया गया।

इससे इनका समाधान भी सुनिश्चित किया गया। राजनाथ सिंह ने महासमिति के अनेक प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया। इसमें गोमतीनगर स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने,फ्लाई ओवर,शुद्ध पेयजल आपूर्ति,सुचारू विद्युत व्यवस्था,ग्रीन गैस सुविधा,स्वास्थ्य व्यवस्था,वाई फाई सुविधा,समतामूलक चौराहे पर फ्लाईओवर आदि शामिल है।

डॉ. राघवेंद्र शुक्ला ने खण्ड प्रभारियों के नाम घोषित किये। बीएल तिवारी, अलोपी शंकर मौर्य, विनोद तिवारी, जितेंद्र पांडेय सहित कई लोग खण्ड प्रभारी बनाये गए है। सुषमा शाही अर्चना अग्रवाल कांति शर्मा, अर्चना सिंह, वंदना श्रीवास्तव सरिता आदि महिला खण्ड प्रभारी बनाई गई है।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

खुन खुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में AdMad का आयोजन

लखनऊ। आज खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में ...