Breaking News

भारत A-SAT क्षमता वाला दुनिया का चाैथा देश बना

भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए A-SAT क्षमता वाला दुनिया का चाैथा देश बना गया। भारत ने ‘Mission Shakti’ के तहत अंतरिक्ष में किसी सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता का प्रदर्शन किया। भारत ने आज ‘मिशन शक्ति’ के तहत एक लाइव सैटेलाइट को एंटी सैटेलाइट वेपन (A-SAT) से गिराकर अपना नाम स्पेस सुपरपावर की लिस्‍ट में शामिल करा लिया। इस माैके पर PM Modi ने DRDO वैज्ञानिकों को बधाई दिया।

A-SAT ने अंतरिक्ष में करीब 300 किलोमीटर

भारतीय समयानुसार सुबह 11:16 बजे एंटी सैटेलाइट लाॅन्च हुआ। लांच किये जाने के तीन मिनट में ही A-SAT ने अंतरिक्ष में करीब 300 किलोमीटर की दूरी (Low Earth orbit) में जाकर इंडियन सैटेलाइट को मार गिराया।

भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने काफी लंबा रास्‍ता

A-SAT के सफल परीक्षण के बाद भारत इस तकनीकी में महारत तीन देशों रूस, चीन और अमेरिका के बाद चाैथा देश बन गया। भारत के “मिशन शक्ति” के तहत अंतरिक्ष में देश की सम्पदाओं को सुरक्षित रखने का काम होता है। इसे हासिल करने के लिए भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने काफी लंबा रास्‍ता तय किया।

स्पेस वॉर को आसानी से इंटरसेप्ट करने में सफल

इसके बाद भारत स्पेस वॉर की ताकत से स्पेस से होने वाले किसी भी तरह के हमले को आसानी से इंटरसेप्ट करने में सफल हो गया है। पीएम मोदी ने भी अपने भाषण के दौरान कहा कि मिशन शक्ति किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून या संधि-समझौतों का उल्लघंन नहीं करता है। इसका मकसद देश के नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करना है।

About Samar Saleel

Check Also

रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने 108 कन्याओं का पूजन कर प्रसाद वितरित किया

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने नवरात्रि के अवसर पर ...