Breaking News

CAA और NRC के विरोध में आगरा में मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं बंद

देश में लगभग हर जगह नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ अवाज उठ रही है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लोग सड़कों पर उतरकर इस कानून का जमकर विरोध कर रहे हैं। इस व्यापक प्रदर्शन के बीच आगरा में सुरक्षा के लिहाज से गुरुवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई।

यूपी पुलिस का मानना है कि सीएए और एनआरसी के विरोध में आगरा में हिंसक प्रदर्शन हो सकता है। सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस ने एहतिहातन मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा में ही इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है।

इससे पहले लखनऊ में बुधवार को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई थी। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया था, “लखनऊ में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।” नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद बृहस्पतिवार रात को राज्य की राजधानी में इंटरनेट सेवा रोक दी गई थी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

शरीर पर नीले निशान…पीटते-पीटते ले ली जान; हैवान बने किशोर के चंगुल से नहीं बच पाया आर्यन

मैनपुरी:  मैनपुरी की कांशीराम कॉलोनी में एक साल के मासूम आर्यन की बेरहमी से हत्या ...