Breaking News

योजनाओं के बारे में गांव-गांव जाकर बताएंगे सांसद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों को राज्य सरकार की उपलब्धियों के संबंध में पुस्तकें दी गयी हैं। एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय शिल्पियों द्वारा निर्मित एक बैग में मुख्यमंत्री के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालती पुस्तकों के अलावा राज्य सरकार के लगभग 52 सप्ताह के कार्यकाल में जन कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों और उनके सफल क्रियान्वयन और उपलब्धियों बताती पुस्तकें दी गई हैं।

अब इन पुस्तकों के आधार पर सांसद गांव-गांव जाकर लोगों को जनहित वाली योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन दोनों की मंशा है कि सरकार की उपलब्धियों के साथ साथ बिभिन्न्न कल्याणकारी योजनाओं और उनसे लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति पहुंचाया जाए।

इस कार्य में सांसद, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे हाल ही में अनेक मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योगी सरकार की प्रशंसा की और विशेषकर कोविड काल में जनता के प्रति सेवा भाव को उन्हें एक उदाहरण बताया था। अब जनप्रतिनिधि लोगों को यह बताएंगे कि सरकार ने क्या-क्या कार्य किए हैं।

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...