Breaking News

MS Dhoni को हैं विंटेज कारों का बड़ा शौख, पत्नी साक्षी ने विडियो शेयर कर दिखाया कलेक्शन

एमएस धोनी की पत्‍नी साक्षी ने कुछ समय पहले स्‍कॉटलैंड से मंगाए शेटलैंड पोनी नस्‍ल के घोड़े का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह विंटेज कारों के गैराज के सामने लगी घास को खाता नजर आ रहा है. इस वीडियो के जरिए फैंस को धोनी के विंटेज कारों का कलेक्‍शन भी दिख गया.

साक्षी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सबसे पहले स्कॉटलैंड से मंगाए गए शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा नजर आ रहा है। इसमें घोड़ा धोनी की कारों के गैराज के सामने लगी घास को खाता नजर आ रहा है। इसके बाद वीडियो में धोनी की बेहद खूबसूरत कारें नजर आ रही हैं।

धोनी के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें एक पोर्शे 911 है। एक अनुमान के मुताबिक, इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए है और यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा धोनी के पास पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम नाम की कार भी है। क्योंकि धोनी ने इसे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास वाले दिन खुद को गिफ्ट किया था।

About News Room lko

Check Also

हम्पी महिला कैंडिडेट्स शतरंज में दूसरे स्थान पर रहीं, टाईब्रेकर में चीनी खिलाड़ी को हराया

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज चीन की टी लेइ ...