Breaking News

मुलायम का 81वां जन्मदिन आज,सीएम योगी सहित कईयों ने दी बधाई

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन मनाया जाएगा। देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव गुरुवार को विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे थे।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्मदिन को लेकर शहर भर में बधाई संदेश देते हुए पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। सपा व प्रसपा दोनों ही पार्टियां मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा संस्थापक के जन्मदिन के मौके पर ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी और लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रभु श्री राम से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, समृद्ध एवं सक्रिय जीवन की कामना करता हूं।

यादव कुनबे में

यादव कुनबे में शुक्रवार को भी एकजुटता दिखने के आसार नहीं दिख रहें। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों अलग-अलग आयोजन करेंगी। प्रसपा कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के तौर पर मनाएंगे और सैफई में विराट दंगल होगा। शिवपाल सिंह यादव सैफई में रहेंगे। दूसरी ओर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम करने के अलावा जिलों में भी समारोहों का आयोजन कर रही है।
लखनऊ में मुलायम सिंह यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ एकत्र है। यह लोग डीजे के साथ ही ढोल-नगाड़ा और बग्धी लेकर पहुंचे हैं। नेताजी के जन्मदिन का कार्यक्रम यहां समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर होगा। जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यालय में धूमधाम से मनाया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...