Breaking News

विवेकानन्द के आदर्श देश के युवाओं के लिये महत्वपूर्ण: डॉ. दयाल

लखनऊ। सामाजिक संस्था सोसायटी ऑफ कॅरियर टेक्नोलॉजी (सोक्ट) ने यहां जानकीपुरम विस्तार स्थित कार्यालय प्रांगण में स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती के मौके पर संस्था अध्यक्ष डॉ. अगम दयाल ने कहा कि आज देश के युवाओं के लिये विवेकान्द के आदर्श महत्वपूर्ण है, उन्हीं के आदर्शों पर चलकर युवा देश को भारतीय संस्कृति के साथ नई ऊंचाईयों पर पहुंचा सकते है।

जयन्ती समारोह की शुरूआत स्वामी विवेकानन्द की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी, रामकृष्ण साहू सहित कई लोग मौजूद थे। श्री दयाल ने इस मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श इस राष्ट्र की युवा शक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं अतः हमें राष्ट्र की सेवा के लिए उनके आदर्शों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श हमें भारतीय संस्कृति के महत्व को समझते हुए राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उससे हम सभी को भारतीय संस्कृति के महत्व को आत्मसात करना चाहिए और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, कई जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रदेश में धारा 144 लागू

लखनऊ। जेल में बंद सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने ...