Breaking News

नगर निगम आयुक्त ने पार्षद के साथ लोहिया नगर वार्ड की साफ़-सफ़ाई का किया निरीक्षण

लखनऊ। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह द्वारा आज दिनांक 02.08.2022 की प्रातः लोहिया नगर वार्ड का निरीक्षण क्षेत्रीय पार्षद मिथिलेश सिंह चौहान के साथ किया गया। निरीक्षण में समस्त क्षेत्र का भ्रमण कर नगर निगम लखनऊ द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं जैसे सफाई कार्य इत्यादि का अवलोकन किया गया।

नगर निगम आयुक्त ने पार्षद के साथ लोहिया नगर वार्ड की साफ़-सफ़ाई का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान विकास नगर सेक्टर-1 व सेक्टर-4 में नगर निगम द्वारा द्वारा संचालित कल्याण मण्डप को देखा गया। निरीक्षण में उक्त दोनो कल्याण मण्डप में खिड़की, दरवाजे की मरम्मत व अन्य सिविल संबंधी कार्य चलते हुए पाया गया। निर्देशित किया गया कि उक्त चल रहे तथा अवशेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय। निरीक्षण के दौरान विकास नगर सेक्टर-4 के निकट स्थानीय निवासियों से नगर आयुक्त द्वारा वार्ता भी की गयी।

वार्ता के दौरान बताया गया कि इस क्षेत्र की जल निकासी हेतु लगभग 100 मीटर नाले का निर्माण पूर्व में प्रस्तावित था परन्तु अभी तक कार्य नहीं कराया गया है। जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु मेसर्स सुएज कंपनी को निर्देशित किया गया कि उक्त नाले का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाय।

निरीक्षण के दौरान बीएसएनएल बाउंड्री के निकट व अन्य क्षेत्र में अतिक्रमण देखा गया जिस पर जोनल अधिकारी, जोन-7 को अतिक्रमण हटाये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशो के क्रम में सेक्टर-02 विकास नगर, लेखराज पन्ना, बीएसएनएल ऑफिस बाउण्ड्री के आस-पास, सेक्टर-09 विकास अपार्टमेन्ट ट्यूबवेल ऑफिस बाउण्ड्री के आस-पास, सेक्टर-06 विकास नगर पॉवर हॉउस के आस-पास अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

अभियान में लगभग 20 अवैध झुग्गी/झोपड़ी, 90 अस्थाई अतिक्रमण हटाये गये तथा 160 अवैध प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटायी गयी तथा 02 ट्रक सामान जब्त किया गया।इस अभियान में जोनल अधिकारी राजेन्द्र पाल, कर अधीक्षक राजू कुमार, राजस्व निरीक्षक  सगींता गुप्ता, राहलु यादव, धनजय कुमार विश्वकर्मा, प्रभाकर दयाल, व शिवेंद्र मिश्रा एवं जोन 7 की 296 टीम स्थानीय पिलस बल सहित उपस्थित रहे।

About reporter

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...