Breaking News

नक्खास से हैदरगंज और आशियाना तक नगर निगम पहुँचा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने

लखनऊ। नगर आयुक्त के आदेशानुसार बाज़ारों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के लिए लखनऊ नगर निगम पूरी तरह तत्पर हो चुका है। इसलिए, पूरे लखनऊ की बाज़ारों में हर दुकान पर सख्ती बरत रहा है।

नक्खास से हैदरगंज और आशियाना तक नगर निगम पहुँचा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने

इसके लिए नगर निगम के कर्मचारी अलग- अलग टीम बना कर ज़ोन स्तर पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध ही नहीं लगा रहे बलिक, इसका इस्तेमाल करने वालों से जुर्माना भी वसूल रहे हैं। हालाँकि, इसका सबसे ज़्यादा नुक्सान उन ठेले वालों को हो रहा है, जो रोज़ कमा कर खाते हैं।

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी –

जोन-2: क्षेत्रान्तर्गत ऐशबाग वार्ड में नक्खास चौराहें सें टुड़ियागंज होतें हुए हैदरगंज चौराहें तक क्षेत्रीय व्यापार मण्डल एवं पटरी दुकानदारों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक कें एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगायें गयें प्रतिबन्ध कों प्रभावी तरीके से लागू करायें जानें के उद्देश्य से चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 2 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई, रू0 450 का चालान किया गया।

उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 अरूण कुमार चौधरी, जेडएसअ आशीष श्रीवास्तव कर अधीक्षक चन्द्रशेखर यादव, समस्त सफाई निरीक्षक, समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।

जोन-8: क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग वार्ड राजा बिजली पासी प्रथम के आशियाना मार्केट में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 50 ग्रा0 प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू० 1000 शमन शुल्क वसूल किया गया।

उक्त अभियान अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक आरएस कुशवाहा के साथ राजस्व निरीक्षक कुलदीप सिंह चौधरी एवं नगर निगम जोन-8 की प्रवर्तन ( 296 ) टीम व ईटीएफ टीम के साथ पुलिस बल की उपस्थिति में अभियान चलाया गया।

नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 2.50 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 1450 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...