Breaking News

सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध – चारबाग़ और तेलीबाग़ समेत अन्य बाज़ारों में भी आज चला नगर निगम का अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी :-

जोन-2:क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रभानु गुप्त नगर वार्ड में दुर्गापुरी चारबाग मेट्रों, नत्था तिराहा से अम्बेडकर मूर्ति तिराहें पर चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 2 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू0 2000 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 के नेतृत्व में अरुण कुमार चौधरी, कर अधीक्षक, चन्द्र शेखर यादव एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।


ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो में चलाये गए विशेष अभियान के तहत लगभग 1.3 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर रू० – 2500 का जुर्माना वसूल किया। उक्त कार्यवाहीं अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक राजू कुमार राजस्व निरीक्षक राहुल यादव, धनंजय कुमार विश्वकर्मा, प्रभाकर दयाल, उदय त्रिपाठी व शिवेन्द्र मिश्रा जोनल सेनेटरी अधिकारी रूपेन्द्र भाष्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ० राकेश वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा व विजेता द्विवेदी, नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।

जोन-8: क्षेत्र में अलग-अलग वार्ड हिन्दनगर के लोकबन्धु मार्केट में व खरिका प्रथम के तेलीबाग मार्केट में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से चलाये गए अभियान के तहत लगभग 200 ग्रा० प्लास्टिक जब्त की गयी एवं रू0 1000 / – शमन शुल्क वसूला गया। रिपोर्ट सेवा सादर प्रेषित।

उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-08 प्रज्ञा सिंह, प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार झा, अधीक्षक कर अधीक्षक आर एस कुशवाहा समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित में चलाया गया। नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 3.5 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 5500 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।

About reporter

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...