Breaking News

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन ने मीडिया अधिकार मंच भारत में लगाई अपने समर्थन की मुहर

औरैया। एक साधारण परिवार से निकल कर आये युवा सतेन्द्र सेंगर, जो समाज और क्षेत्र को समाज क्षेत्र हित में एक नई दिशा देने का प्रयास करते आ रहे हैं। बता दूँ, सतेन्द्र सेंगर ने मीडिया अधिकार मंच भारत नाम से एक अराजनैतिक संगठन बनाया, जिसका शपथ गृहण 17 जनवरी 2021 में उच्च न्यायलय लखनऊ के पूर्व न्यायाधीश अंचल द्विवेदी ने कराया। यह संगठन आज भारत के करीब 7 राज्यों में स्थापित है।

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन ने मीडिया अधिकार मंच भारत में लगाई अपने समर्थन की मुहर

सतेन्द्र सेंगर व संगठन का यह संकल्प हैकि समाज और क्षेत्र में कई समस्यायें जिनका निस्तारण करने के लिये शाशन प्रशासन व न्यायालय पूरा जोर लगाये हुये परन्तु समस्यायें खत्म होनें की जगह दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इस कृम में सतेन्द्र सेंगर ने अपने संगठन को ग्रामीण, नगरीय, स्तर तक पहुंचाने हेतु ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि जिम्मेदार नागरिकों को संगठन की जिम्मेदार देने का कार्य किया है, जिसमें महाभारत के दौरान भीष्म पितामाह की तरह भूमिका निभाते हुये राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र. कौशल किशोर पाण्डेय ने मीडिया अधिकार मंच भारत को सहयोग करने एवं संगठन को मजबूत बनाने की मुहर लगा दी है।

सतेन्द्र सेंगर ने बताया है कि कौशल किशोर पाण्डेय ने 2 दिन में ही करीब 50 ग्राम प्रधान, जो उ.प्र. के अलग अलग जिलों के मुख्य जिम्मेदार हैं, उन्हें संगठन में जोड़ने का कार्य किया है। सतेन्द्र सेंगर और कौशल किशोर पाण्डेय द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिये जो योगदान दिया, उसके लिये बधाई दी।

उन्होंने कहा कौशल किशोर पाण्डेय जो द्वापर के भीष्म पितामाह जैसी भूमिका में आये हैं। अब निश्चित ही कहीं न कहीं मुझे वासुदेव भी मिलेंगे, जो कलयुग में होनें वाले महाभारत के सारथी बनेंंगे।

About reporter

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...