Breaking News

राइजिंग UP का नया अध्याय

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीउत्तर प्रदेश में विगत चार वर्षों के दौरान प्रगति संबन्धी अनेक कीर्तिमान स्थापित हुए है। गरीबों लाभान्वित करने वाली अनेक योजनाओं का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ। निवेश में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई। हजारों करोड़ के निवेश प्रस्तावों का शिलान्यास इस अवधि में हुआ। चार एक्सप्रेस वे का निर्मांण प्रगति पर है।

इसी प्रकार कनेक्टीविटी,हवाई अड्डे,मेडिकल कॉलेज निर्मांण के भी रिकार्ड कायम हो रहे है। किसान सम्मान निधि,निर्धन आवास शौचालय निर्मांण में भी उत्तर प्रदेश शिखर पर है। तीर्थाटन व पर्यटन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। प्रदेश के अनेक पर्यटन स्थलों को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है।

कार्य पद्धति में बदलाव

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश की कार्यपद्धति को आज सभी लोग सराह रहे हैं। भारत की सनातन आस्था यहां के मूल्यों में निहित है। भारतीय संस्कृति का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। चुनौतियों का मुकाबला कर उसे अवसर में बदला जा रहा है।

राज्य सरकार निरन्तर प्रदेश के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। राज्य में नई कार्य संस्कृति विकसित हो रही है। इस बार प्रदेश का बजट पेपर लेस रूप में पेश किया गया। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में आज उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। उद्योगों को अच्छा वातावरण देने और निवेश आकर्षित करने के लिए सेक्टोरल पॉलिसीज़ बनायी गयीं। निवेश मित्र पोर्टल भी स्थापित किया गया।

अवस्थापना विकास

पहले पूर्वान्चल एक्सप्रेस वे तक इसके लिए भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया था। यह कार्य वर्तमान सरकार किया।यह फ्लड निर्धारित लागत से कम पर बन रहा है। पहले इसकी लागत ज्यादा आ रही थी। पूर्वान्चल एक्सप्रेस वे का अस्सी प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश में कई अन्य एक्सप्रेस वे, जिनमें बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे,गंगा एक्सप्रेस वे तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे शामिल हैं, पर कार्य चल रहा है। कई शहरों में मेट्रो रेल चलाने की कार्यवाही चल रही है। आज प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी मौजूद है। अब उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है। प्रदेश में फिल्म सिटी का विकास पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। यह उत्कृष्ट और अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा। राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश की नम्बर वन इकोनॉमी बनाने के लिए कटिबद्ध है।

मिस गाइड नहीं होंगे किसान

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले लगभग चार वर्षों में राज्य सरकार ने किसानों के उत्थान के लिए अनगिनत कार्य किए हैं। किसान आन्दोलन को कुछ तत्व अयोध्या में जन आकांक्षाओं के अनुरूप भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्मित कराया जा रहा है। गरीब राम को रोटी से जोड़कर काम करता है। यह आस्था का सवाल है। देश में संवैधानिक दायरे में रहकर ही राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। भारत के जनमानस में राम का वास है।

 

About Samar Saleel

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...