Breaking News

भेड़िए ही नहीं तेंदुआ भी बना जिले के लिए दहशत का पर्याय, सात माह में किए 19 हमले

बहराइच: यूपी के बहराइच जिले में भेड़िए के साथ तेंदुए का आतंक भी व्याप्त है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग के पास हमलों को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं है। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति काफी रोष है। बीते सात माह पर नजर डाले तो तेंदुआ के हमले में 19 लोग घायल हो चुके है।

 

कतर्नियाघाट के जंगल से निकलकर आए दिन तेंदुए गांवों में पंहुचकर ग्रामीणों पर हमलाकर घायल कर देते हैं। जिसकी कीमत ग्रामीणों को शरीर का कोई अंग व जान गंवा कर चुकानी पडती है। तेंदुआ के हमलों से ग्रामीणों को काफी धन हानि भी होती है और सूचना देने पर वन विभाग की ओर से आंशिक सहायता देकर खानापूर्ति की जाती है। वन्य जीव प्रभाग के किनारे बसे गांवों में लगातार तीन दिनों तक मोतीपुर रेंज के आसपास सिंचाई विभाग काॅलोनी की चारदिवारी व मोतीपुर थाने में रात को तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम को तेंदुआ जंगल से आबादी क्षेत्र में धर्मापुर वन रेंज के हरखापुर गांव में एक किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व रात में ही सुजौली वन रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में बालिका को घायल किया है।

बीते दिनों हुए तेंदुए के हमले
6 फरवरी 2024 को मुर्तिहा वन रेंज के ग्राम सेमरी घटही के मजरा गिरधरपुरवा में सगे भाई-बहन अंजलि आठ वर्ष व अर्जुन सात वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
14 फरवरी 2024 को सुजौली वन रेंज के ग्राम सुजौली के मजरा अयोध्यापुरवा में अयान चार वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
15 फरवरी 2024 को धर्मापुर वन रेंज के ग्राम धर्मापुर जलिहा में सलमान तीन वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
6 मार्च 2024 को सुजौली वन रेंज के ग्राम रमपुरवा के मजरा वनकटी निवासी रंजना 10 वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
7 मार्च 2024 को कतर्नियाघाट वन रेंज के ग्राम चहलवा के सिरसियनपुरवा निवासी संकटा उम्र 55 वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
2 मई 2024 को कतर्नियाघाट वन रेंज के ग्राम चहलवा के मजरा घोसियाना निवासी दो किसान अजीज व वारिस तेंदुआ के हमले में घायल
3 मई 2024 को मुर्तिहा वन रेंज के ग्राम सेमरी घटही निवासी दयाशंकर 38 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
12 मई 2024 को धर्मापुर वन रेंज के ग्राम धर्मापुर के जलिहा में दो सगी बहनों सना 3 वर्ष, शमा 5 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
9 जून 2024 को कतर्नियाघाट वन रेंज के ग्राम सिरसियनपुरवा निवासी माधुरी उम्र 30 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
11 जून 2024 को निशानगाड़ा वन रेंज के ग्राम कारीकोट के मजरा हजारीपुरवा निवासी मिश्रीलाल उम्र 54 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
15 जून 2024 को निशानगाडा वन रेंज के ग्राम रमपुरवा कुटिया निवासी सुखराज उम्र 11 वर्ष पर तेंदुए के हमले में घायल
16 जून 2024 को निशानगाड़ा वन रेंज ग्राम कारीकोट के मजरा आजमगढपुरवा निवासी बेंचू 52 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
2 जुलाई 2024 को मोतीपुर वन रेंज के ग्राम चन्दनपुर निवासी घूरे 45 वर्ष को खेत में खाद डालते समय तेंदुए ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया
3 जुलाई 2024 को सुजौली वन रेंज के ग्राम रमपुरवा वनकटी निवासी जस करण सिंह 5 वर्ष तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से
26 सितंबर 2024 को धर्मापुर वन रेंज के ग्राम हरखापुर मे खेत में लौकी तोड रहे किसान मधसूदन पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया
26 सितम्बर 2024 को सुजौली वन रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में घर में सो रही बालिका सायबा 14 पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया

About News Desk (P)

Check Also

पत्नी का गुस्सा फूटा.. अभद्रता पर पति की पिटाई, सरेआम फाड़ दी कमीज

शाहबाद:   घरेलू हिंसा के प्रकरण में अलीगढ़ से शाहबाद तहसील में तारीख पर आए पति ...