कानपुर देहात। जनपद के माती के अमूल दुग्ध संस्थान में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को लेकर कोषाधिकारी के.के. पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रोवेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय जिला उपायुक्त उद्योग चन्दभान सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूचि बाजपेयी जिला श्रम अधिकारी विनीत त्रिपाठी, अमूल संस्थान के जीएम अमरीश द्विवेदी आदि अधिकारियों की मौजूदगी में सरकार द्वारा नारी सुरक्षा से जुडे कार्यों व सुरक्षा को लेकर नि:शुल्क हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में बताया गया।
जो महिलाएं श्रमिक है या ऐसी महिलाएं जिनका बाहर आवागमन होता है उनके लिए काफी गंम्भीर रहें और यदि कोई मामला हो तो सम्बंधित थानो में बने महिला हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दें। वही उपस्थित महिलाओं को श्रम विभाग व खाद्य सुरक्षा विभाग से जुडी जानकारी भी दी गई।
रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह