Breaking News

14 फरवरी को एक दूसरे से शादी करने वाले हैं आदित्य-नेहा, रोमांटिक अंदाज में किया ऐसा डांस

पिछले कई दिनों से बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। जिसमे ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों इसी 14 फरवरी को एक दूसरे से शादी करने वाले हैं। इसी के साथ छोटे परदे पर प्रसारित होने वाले शो इंडियन आइडल का हर एक एपिसोड इस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। जी हां आपको बता दें कि इसी शो के दौरान नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण के पैरेंट्स आए थे और दोनों की शादी तय कर दी थी।


इसके अलावा उन्होंने दोनों की शादी की तारीख तक तय कर दी थी। इसके बाद से इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी के चर्चें होते रहते हैं। कभी वो दोनों एक दूसरे साथ रोमांस करते हुए नजर आते है।

तो कभी नेहा को शो में शगुन की चुन्नी मिलती हैं। इस शो में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण वल एक अलग ही एंगल से दिखाया जा रहा हैं।इस वक्त दोनों एक वीडियो सामने आया है जिसमे ये दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण का ये रोमांटिक अंदाज उनके चाहने वालों को पसंद आ रहा है। ये 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो हैं। जो चर्चा में बना हुआ है। वीडियो में दोनो काटे नहीं कटते दिन ये रात गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को सोनी चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई लोगों के जहन में सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई में नेहा और आदित्य 14 फरवरी को शादी करने वाले हैं या नहीं?

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...