Breaking News

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- भारत के बहादुर जवानों के शौर्य और पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कारगिल युद्ध स्वतंत्र भारत का एक ऐसा युद्ध है, जो पाकिस्तान ने भारत पर जबरन थोपा गया था। यह युद्ध मई, 1999 में प्रारम्भ हुआ था और 26 जुलाई, 1999 को आज ही के दिन कारगिल युद्ध में भारत की विजय की घोषणा भी हुई थी। इस विजय के साथ ही, पूरी दुनिया में पाकिस्तान बेनकाब हुआ था। भारत के बहादुर जवानों के शौर्य, पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा था। मुख्यमंत्री आज यहां कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- भारत के बहादुर जवानों के शौर्य और पराक्रम को पूरी दुनिया ने देखा

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लखनऊ में सन् 1960 में स्थापित देश के पहले सैनिक स्कूल का नामकरण कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के नाम पर किया। इसके साथ ही, सूबेदार मेजर पद को सुशोभित करने वाले तत्कालीन लांस नायक योगेन्द्र यादव को भी परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 25 वर्षों की एक वृहद कार्ययोजना को लेकर हमें कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 से 15 अगस्त, 2022 के बीच देश को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है। भारत की आन बान और शान, गौरव, गरिमा, शौर्य, शान्ति तथा प्रगति का प्रतीक तिरंगे को हर घर पर लहराने की एक व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है। प्रत्येक भारतवासी को चाहिए कि अपने घर पर तिरंगा लगाकर भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करें।

संकीर्णताओं से ऊपर उठकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी भारतवासियों को जुड़ना होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नगर विकास मंत्री ए के शर्मा, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन सहित, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री 

About reporter

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...