Breaking News

निर्जला एकादशी के दिन वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्योदय का है, पूर्व में किए गए पुण्य आज फलित होंगें

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना गया है। शरीर में जहां यह गले व छाती से संबद्ध हैं, वहीं कुंडली में इसे मन का कारक माना जाता है। इनका रंग सफेद व रत्न मोती है। इस दिन की कारक देव स्वयं देवाधिदेव महादेव यानि भगवान शिव हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल?

1.मेष राशि:-मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी काम थोड़ी बाधा के बाद बन जाएंगे।सुख के संसाधन जुटाए गए यश की भी प्राप्ति होगी।

2.वृष राशि:-वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्योदय का है। पूर्व में किए गए पुण्य आज फलित होंगे। यदि आपने कुछ पुण्य कार्य किए होंगे तो आज उनका लाभ मिल जाएगा। व्यापार ने कड़ी मेहनत करना पड़ेगी।

3.मिथुन राशि:-मिथुन राशि के जातकों के लिए आज समय अनुकूल नहीं है। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है।धन हानि हो सकती है।

4.कर्क राशि:-कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेखकों और कवियों के लिए आज का समय उत्तम रहेगा।

5.सिंह राशि:-सिंह राशि के जातकों के लिए आज समय बहुत अच्छा नहीं है। रोग परेशान कर सकते हैं। दवा में धन खर्च होगा। शत्रु कष्ट दे सकता है।

6.कन्या राशि:-कन्या राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा परीक्षा के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग आज लाभ में रहेगा। युवा वर्ग आज दोस्ती में समय व्यतीत करेगा। प्रणय संबंध बन सकते हैं।

7.तुला राशि:-तुला राशि के जातकों का दिन आज सामान्य है। कोई व्यक्ति छोटा सा तनाव देकर जाएगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नवीन व्यापारिक संबंध बनेंगे। नौकरी वाले लोग लाभ में रहेंगे। सरकारी कार्यों में अफसरों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

8.वृश्चिक राशि:-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य हेतु अभी समय उत्तम नहीं है। आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तब धन की प्राप्ति होगी। समय भाग्योदय कारक है। पूर्व में किया के पुण्य का आज लाभ होगा। मृत्यु भाव में तीन ग्रह हैं जो कि कष्ट दे सकते हैं।

9.धनु राशि:-धनु राशि के जातकों के लिए आज बुद्धि विवेक से धन लाभ की संभावनाएं हैं। इस समय आप तनावों से घिरे हुए हैं फिर भी आज लाभ हो सकता है। धैर्य के साथ अच्छे समय की प्रतीक्षा करें।

10.मकर राशि:-मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। शरीर में अंदर हल्का बुखार होने की संभावनाएं हैं। फिर भी मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य और सहयोग प्राप्त होगा।

11.कुंभ राशि:-कुंभ राशि के जातकों के लिए आज व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। मन परेशान रहेगा। सर्दी और गर्मी से कष्ट होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से बचें। शाम तक कुछ लाभ होने की आशा है।

12.मीन राशि:-मीन राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है। शिक्षा की दिशा में यदि कोई प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। यदि विवाहित हैं और संतान प्राप्ति की दिशा की ओर बढ़ रहे हैं तो आज इसका योग है।

☀️?आज का पंचांग – 21 जून 2021? ☀️

तिथि एकादशी – 13:33:42 तक
नक्षत्र स्वाति – 16:46:09 तक
करण विष्टि – 13:33:42 तक, बव – 24:00:57 तक
ऋतु ग्रीष्म
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल
योग शिव – 17:32:22 तक
वार सोमवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:23:36
सूर्यास्त 19:21:49

? चन्द्र राशि तुला
चन्द्रोदय 15:39:00
चन्द्रास्त 26:56:00

? संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:58:12

? अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
गुलिक काल 14:07:30 से 15:52:16 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:41:00 से 12:21:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...