Breaking News

शादी वाले दिन फेशियल कराने गया दूल्हा हुआ गायब, फिर दुल्हन ने देवर के साथ रचाई शादी

यूपी के पीलीभीत में एक दूल्हा शादी वाले दिन फेशियल कराने के बहाने गायब हो गया। दूल्हा, दूसरे दिन भी नहीं मिला। देर रात तक दूल्हे के न आने पर परिजनों ने उसके छोटे भाई के सिर पर पगड़ी सजा दी।

जोस बटलर ने इस भारतीय तेज गेंदबाज को बताया सबसे घातक, जानकर लोग हुए हैरान

बरेली में देररात दोनों की शादी रचाई गई। दुल्हन ने भारी मन से होने वाले देवर को ही पति के रूप में स्वीकार कर वरमाला डाली। दोपहर को जोड़ा घर पहुंचा। शादी जरूर हुई लेकिन दूल्हे के गायब होने से खुशियां गायब थीं।

घर से वो खुद का फेशियल और ब्लीच कराने की बात कहकर गया था। दूल्हे के गायब होने के बाद पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। देररात तक दूल्हा नही मिला तो परिजनों ने लड़की पक्ष से वार्ता की। लोकलाज के खातिर दूल्हे के छोटे भाई को शादी को मनाया गया। पहले वो भी तैयार नहीं था। भाई की शेरवानी में ही वो बारात लेकर बरेली पहुंचा।

दूल्हे के पिता की तहरीर और संदेह के बाद पुलिस ने उसके तीन खासमखास दोस्तों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया था। दोपहर से देररात तक पुलिस तीनों से पूछताछ करती रही। लेकिन तीनों कुछ नहीं बता पाए। पुलिस को ये जरूर बताया कि दूल्हा रिश्ते से खुश नहीं था।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक ने अपने बेटे की शादी बरेली फतेहगंज पश्चिमी से तय की थी। लड़का रिश्ते से खुश नहीं था। बाबजूद उसके 1 फरवरी की शादी की तारीख फिक्स हो गई। बारातघर, कैटर, बैंड सभी कुछ बुक कर दिया गया।

बिधूना में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत,12 गंभीर घायल, पिकप ने ऑटो में सामने से मारी टक्कर

28 फरवरी को लड़की वाले गांव में तिलक लेकर आये। तिलक हो गया लेकिन दूल्हे की चेहरे की चमक गायब थी। परिजन उसे समझ नहीं पाए। बुधवार दोपहर के वक्त घर में बारात निकासी की तैयारी में ढोल नगाड़े बज रहे थे, मगर इसीबीच दूल्हा गायब हो गया।

About News Room lko

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...