Breaking News

हमारा आंदोलन सिर्फ देसी गायों के लिए है- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

• क्षीरेश्वरनाथ में पूजन के बाद गो प्रतिष्ठा आंदोलन का किया आगाज

अयोध्या। जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद (Jagadguru Shankaracharya Avimukteshwarananda) ने रविवार को अयोध्या से गो प्रतिष्ठा आंदोलन की शुरुआत की। क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद रामकोट की परिक्रमा करते हुए वह चारु शिला मंदिर में धर्म ध्वज स्थापित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में साधु-संतों की टोलियां और श्रद्धालु मौजूद रहे।

बेहतर स्थिति में भारत की अर्थव्यवस्था, डेलॉइट ने वित्त वर्ष 2025 में 7% की वृद्धि का जताया अनुमान

हमारा आंदोलन सिर्फ देसी गायों के लिए है- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

उन्होंने ऐलान किया कि रामलला हम आएंगे। लेकिन तभी जब गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तिरुपति लड्डू को प्रसाद के रूप में खा चुके हिन्दू समाज के लोग ग्लानि का अनुभव कर रहे हैं। उसे मिटाने के लिए पंचगव्य प्राशन की व्यवस्था की गई है।

हमारे गो सेवक सन्तोष दुबे के नेतृत्व में अयोध्या में आगामी मंगलवार को पांच प्रमुख स्थानों पर पंचगव्य प्राशन के स्टाल लगाए जाएंगे। ताकि सहजता से अयोध्या के वे लोग पञ्चगव्य प्राशन कर अपने हृदय की ग्लानि को मिटा सकें। इसके बाद देश भर में स्टाल लगवाएंगे।

Please also watch this video

आंदोलन की शुरुआत करने से पहले जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद ने सुबह अवधपुरी कॉलोनी स्थित एक होटल में धर्म सभा का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता में कहा कि हमारे देश में गाय को गौ माता के रूप में पूजा जाता है। लेकिन दुर्भाग्य है कि जिस देश में गाय की पूजा की जाती है वह दुनिया में गौ मांस का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।

हम चाहेंगे की देश की सरकारें इन सब बातों पर गौर करें और गायों की हत्या पर रोक लगाए। हमारी यह यात्रा देश के अलग-अलग अंचलों से होकर गुजरेगी।

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ PM मोदी की बड़ी पहल, भारत इस बीमारी पर खर्च करेगा 7.5 मिलियन डॉलर

हमारा आंदोलन सिर्फ देसी गायों के लिए है- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

इस धर्म सभा में हनुमान गढ़ी के महंत धरमदास, महंत दिलीप दास त्यागी, सीताराम चरणदास, अवधेष शरण, सहित हनुमान गढ़ी के कई नागा साधुओं ने हिस्सा लिया। वहीं एक अन्य कार्यक्रम में लखनऊ पहुंचे जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद से भेंट कर रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

एक ही परिवार के चार लोगों का अपहरण, महिला की गला कसकर हत्या, चलती कार से कूदकर पति ने बचाई जान

हमीरपुर। चित्रकूट दर्शन के बहाने ले जाकर एक परिवार के लोगों को जान से मारने ...